जावरा। शहर के जावरा पब्लिक स्कूल ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इंदौर में आयोजित प्रतिष्ठित समावेश एजुकेटर्स कॉनक्लेव एंड अवार्ड 2025 में जावरा पब्लिक स्कूल को बेस्ट इमर्जिंग स्कूल ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर के अनेक प्रख्यात शिक्षाविद् और प्राचार्य उपस्थित थे।
यह सम्मान विद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों तथा उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण की सराहना स्वरूप दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य/निदेशक पीयूष मूणत ने यह पुरस्कार प्राप्त करते हुए समस्त स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया। इस उपलब्धि से जावरा नगर का गौरव और बढ़ा है तथा नगरवासियों में हर्ष का वातावरण है। जावरा पब्लिक स्कूल लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और सेवा के अपने मूल मंत्र शिक्षा, संस्कार, सेवा को चरितार्थ करते हुए नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हे l 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

