जावरा। रेल मंत्रालय द्वारा उज्जैन से चित्तोडगढ़ तक नई पेंसेजर ट्रेन की सुविधा आमजनता को दी है, मंगलवार को उज्जैन से चित्तोडग़ढ़ के लिए नई ट्रेन प्रारंभ हुई, जो दोपहर में जावरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लेकिन ट्रेन का स्वागत करने कोई भी नेता नहीं पहुंचा, केवल स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ गणमान्य नागरिकों ने ट्रेन के ड्राईवर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि रेल मंत्रालय द्वारा दी गई नई ट्रेन की सुविधा से बाबा महाकांल के भक्तों को दर्शन के लिए काफी सुविधा होगी, जो भक्त बाबा महांकाल की भस्माआरती में शामिल होकर सुबह पुन: अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते है, उनके लिए यह ट्रेन काफी लाभदायक सिद्ध होगी। उज्जैन से चित्तोड़ और चित्तोड से उज्जैन तक संचालित की गई इस ट्रेन से रहवासियों में हर्ष व्याप्त है। मंगलवार को दोपहर में जावरा स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर स्टेशन मास्टर चिरंजीवसिंह मीणा, श्रीकांत क्षीरसागर, जितेन्द्रसिंह राठौर, सुरेश केवट, सतीश, सुदेश चौहान आदि ने लोको पायलेट का स्वागत किया।



