– जावरा विधानसभा से 57 हजार से अधिक से जीत दर्ज की
– शाम 6 बजे तक 4 लाख 93 हजार से अधिक की लीड बरकरार
जावरा। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार को जारी हुए, जिसमें मध्यप्रदेश में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर लगातार बढ़त बना रही हैं। शाम 6 बजे तक मध्यप्रदेश की 29 सीटों मे से करीब 10 पर बीजेपी जीत दर्ज कर चुकी हैं, तो 19 पर अब भी बढ़त बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र से एक बार फिर भाजपा के सुधीर गुप्ता जीत के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 2024 में जीत दर्ज करते हुए गुप्ता हेट्रिक लगाने जा रहे हैं। शाम करीब 6 बजे तक करीब 9 लाख 33 हजार से अधिक वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्ववंदी कांग्रेस के दिलीपसिंह गुर्जर से करीब 4 लाख 93 हजार से अधिक मतों से लीड लिए हुए हैं। इधर जावरा विधानसभा से सुधीर गुप्ता ने 57 हजार 574 मतों से जीत दर्ज कर चुके हैं। जावरा विधानसभा से सुधीर गुप्ता की इस जीत में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय और उनकी टीम की अहम भूमिका दिखाई दे रही हैं। 19 राउण्ड की गिनती में केवल 2 राउण्ड में कांग्रेस ने बनाई बढ़त –
मंदसौर संसदीय क्षैत्र के अन्तर्गत आने वाली जावरा विधानसभा सीट की मतगणना रतलाम के आटर्स एण्ड सांईस कॉलेज में मंगलवार को हुई। करीब 19 राउण्ड की मतगणना में पहले राउण्ड से लेकर 15 राउण्ड तक लगातार भाजपा के सुधीर गुप्ता आगे चल रहे थे। वहीं 16 वें राउण्ड में कांग्रेस को लीड मिली। 17 वें राउण्ड में फिर भाजपा ने जीत दर्ज की, तो 18 वें राउण्ड में फिर से कांग्रेस को लीड मिली, 19 वें राउण्ड में भाजपा ने बम्पर बढ़त लेकर जावरा विधानसभा की सीट से जीत दर्ज कर दी।
किसे मिले कितने मत –
कुल 19 राउण्ड की मतगणना में भाजपा के सुधीर गुप्ता को 1 लाख 15 हजार 876 मत मिले, कांग्रेस के दिलीपसिंह गुर्जर को 58 हजार 302 मत मिले। ऐसे में सुधीर गुप्ता ने दिलीपसिंह गुर्जर को 57 हजार 574 मतों से जीत दर्ज की। वहीं इस चुनाव में नोट तीसरे नंबर पर रहा, नोटा को 1 हजार 173 मत मिले। शेष मत निर्दलीय उम्मीद्वार को हिस्से में आए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.