– रमजान को लेकर बोहरा की मस्जिद में गए थे पीडि़त परिवार के सदस्य
– सुना मकान पाकर छत से अंदर दाखिल हुए बदमाशा, अलमारी के रखी नगदी सहित सोने के आभुषण पर किया हाथ साफ
जावरा। शहर की जनता कॉलोनी में निवास करने वाले मोईज हुसैन अपने परिवार के साथ रमजान के चलते मस्जिद में गए थे, इस दौरान घर पर कोई नहीं था, ऐसे में बदमाशों ने मौके का फायदा उठाते हुए छत के रास्ते में घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। मोईज हुसैन जब नमाज अदा कर घर पहुंचे तो उन्है वारदात की जानकारी मिली, जिस पर उन्होने शहर थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई।

मोईज हुसैन ने बताया कि बदमाश उनके घर में अलमारी में रखे 30 हजार रुपए नगदी, करीब 5 सोने की अंगुठी, 4 आर्टीफिशियल चुडिय़ा, 1 सेमसंग का मोबाईल, 2 इत्र की बॉटल, दान पात्र नुमा डिब्बी से रखे करीब 3 हजार 500 रुपए, 3 सिक्के तथा इत्र की अन्य बोटल सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चुरा कर ले गए। मोईज हुसैन की रिपोर्ट पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश प्रारंभ कर दी है। शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादोन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।



