– हाथों में एमपीआरडीसी मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर शहर के मुख्य बाजार में ठेला गाड़ी पर अर्थी निकाली, घंटाघर पर दिया धरना
जावरा। उज्जैन से जावरा तक प्रस्तावित ग्रिन फिल्ड एक्सेस वे के तहत जावरा के ज़ोयो होटल चौराहे से भूतेड़ा तक बनने वाले फ्लाय ओव्हर को जन संघर्ष समिति का विरोध लगातार जारी हैं। विरोध स्वरुप सोमवार को जन संघर्ष समिति ने अनुठा विरोध प्रदर्शित करते हुए एमपीआरडीसी की शवयात्रा निकाली, हाथों में तख्तियां लेकर समिति सदस्य नारेबाजी और एमपीआरडीसी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शव यात्रा लेकर शहर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर घंटाघर चौराहे पर पहुंचे और शोकसभा रखकर श्रृद्धासुमन अर्पित किए, साथ ही चौराहे पर असलम मेव, जगदीश सोलंकी, राजेश धाकड़, सतीष प्रजापत, मुबारिक भाई, जियाउ्दीन, मुस्तफा विलायती, मोहन सैनी आदि मौजुद रहे।


