– प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ नवीन सदस्यों का किया सम्मान
जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा गोल्डन द्वारा मित्रता दिवस के अवसर पर पारिवारिक सभा गोल्डन का याराना का आयोजन किया। शुभारंभ दादा आदिनाथ प्रभु की प्रतिमा पर पुष्प माला, धूप दीप, अनुदान के साथ हुआ। अदिताल कोलन ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मैत्री बेल्ट बांध कर मित्रता दिवस की बधाई दी। दंपत्ति दल की प्रतियोगिता में प्रथम भावेश नवलक्खा एवं द्वितीय प्रिया तपन नाहटा रहे। प्रतियोगिताओं में ये रहे विजेता –
बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम विराट नितीन रांका और द्वितीय हिमानी अमित मोगरा रहे। ग्रुप के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक हैंडमेड फ्रेंडशिप बेल्ट बनाए गए, जिसमें प्रथम आदिश जैन व द्वितीय हिमानी मोगरा ेरहे। ग्रुप द्वारा हेण्डमेड ग्रीटिंग कार्ड बनाए गए जिसमें प्रथम मीनाक्षी अंकित जैन, द्वितीय नेहा नीलेश ओरा और तृतीय प्राची पिंकेश जैन रहे। मित्रता पर स्वरचित कविताओ ने सभा की शोभा में चार चाँद लगाए। जिसमें प्रथम जीतेन्द्र जैन द्वितीय विपुल मेहता रहे। सभी प्रतियोगिताओं की निर्णायक शिवानी मंडलेचा रही, जिनका ग्रुप द्वारा स्मृति चिह्न एवं माला से सम्मान किया गया। गोल्डन का दोस्ताना थीम पर किए नृत्य और नाटक –
समूह की नारी शक्ति द्वारा गोल्डन का दोस्ताना थीम पर आकर्षक नृत्य एवं स्कुल से लेकर लेकर तक के जीवन पर आधारित नाटक और नृत्य भी गोल्डन दम्पत्तियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। घर की सुन्दरता की प्रशंसा तो सभी करते हैं लेकिन घर की सजावट के लिए मुख्य चीज घर की नीव होती है, उसे महत्व देना बहुत आवश्यक हैं। इसी बात को साकार कर गोल्डन ग्रुप ने 15 साल पहले स्थापित ग्रुप के दम्पत्तियों का सम्मान किया। जिसका संपादन सारिका प्रतिक ओरा ने किया।
नवीन सदस्यों का किया सम्मान –
कार्यक्रम में नवीन सदस्य अंशुल पूजा गंगवाल, करण भक्ति शाह, दीपक मोनिका जैन, आदर्श रितीका कोठारी, नितिन प्रियंकाचोरडिय़ा का प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सभा को म.प्र. रिजन के निर्वाचित अध्यक्ष राहुल चपड़ोद ने सम्बोधित किया। अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संचालन साक्षी बाफना, शालू मेहता ने किया। आभार सचिव प्रतिक ओरा ने माना।
इनकी रही उपस्थिति –
आयोजन में ग्रुप अध्यक्ष निलेश कोठारी, सचिव प्रतीक जैन, पूर्व अध्यक्ष नीरज मेहता, प्रतीक डूंगरवाल, तपन नाहटा, सौरभ मेहता, पीयूष चपड़ोद, मेहता शेखावत, अंकित जैन, हिमांशू मेहता, मोहित चपड़ौद, विपुल मेहता, निश्छल पोखरना, अमन कटारिया, लक्ष्य जैन, लोकेन्द्र ओरा, निलेश ओरा, नितिन कोठारी, पिंकेश जैन, गौरव बाफना, चिराग पटवा, कुलदीप सकलेचा, अर्पित नाहटा, अर्पित नाहटा, आदित्य कर्नावट, चेतन चपड़ोद, नीरज वया, नितिन चौरडिय़ा, अंशुल गंगवाल, नितिन रांका, सौरभ जैन, नवनीत चोपड़ा, रचित कोलन, अर्पित भंडारी, राहुल दख, महावीर जैन, समकित नाहर, राहुल जैन, अंकित ललवानी, अश्विन चोरिडय़ा, मनीष कोचट्टा, गौरव धोका, रमणीक कोचट्टा, भावेश नवलखा, दीपक जैन, विपिन धारीवाल, रचित धारीवाल, सार्थक मेहता, आयुष धारीवाल, चिराग पिपाडा, अमित मोगरा, शेलेश छाजेड़, प्रीतेश खारीवाल, करण शाह आदि सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.