– गौ सेवा कर किया नए सत्र का शुभारंभ
जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप एक्टिव के नवीन सत्र का शुभारंभ पदाधिकारियों ने गौशाल पर गौसेवा के साथ शुरु किया। ग्रुप की पारिवारिक सभा खाचरौद रोड़ स्थित जनता परिसर पर हुई। विगत दो वर्षो में संस्था द्वारा किए गए विभिन्न कार्यो की विडियो क्लिप बड़ी एलईडी स्क्रीन पर दिखाई गई। जिसे देखकर सभी पदाधिकारियों का मन भाव विभोर हो गया साथ ही पुराने संस्मरण ताजे हो गए। दो वर्षो के श्रेष्ठ कार्यकाल के लिए संस्था अध्यक्ष विशाल जैन, सचिव शैलेष मेहता, संजय खेमसरा, कोषाध्यक्ष सौरभ औरा का ग्रुप सदस्यों ने शाल श्रीफल ओर पुष्प माला से स्वागत किया। वहीं नवीन सत्र के लिए नवीन पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वानुमति से किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर पवन डांगी, सचिव अंकुर जैन, कोषाध्यक्ष दीपक चंडालिया को मनोनीत किया गया। सभा का सयोजन अर्पित नांदेचा, जयेश चौरडिया, विपिन पितलिया, विनीत संघवी ने किया।
नए सत्र में ग्रुप सेवा के नए किर्तीमान स्थापित करेगा –
नव मनोनित अध्यक्ष पवन डांगी ने बताया की नए सत्र में ग्रुप समाज सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर ग्रुप के ललित भंडारी, धर्मेंद्र कोलन, सुभाष टुकडिय़ा, संजय झामर, अजय लोढ़ा, प्रमोद छाजेड ़अनिल चपडोद, जितेश चत्तर, हंसमुख, सुनिल चंडालिया, मंगलेश मेहता, मुकेश लोढ़ा, सुरेंद्र नवलखा, संदीप जैन, मनीष गोधा, अशोक चतर, मनीष नवलखा, ऋषभ छाजेड, आशीष कांठेड़, अनिल धाड़ीवाल, राकेश धारीवाल, अजय ओरा, शरद डूंगरवाल, राहुल लुहाडिय़ा, रवि चत्तर, अंशुल चपड़ोद, प्रियंक धारीवाल, पीयूष दसेड़ा आदि उपस्थित थे। जानकारी प्रचार सचिव दीपक राज चंडालिया ने दी। आभार कोषाध्यक्ष सौरभ ओरा ने माना।