– एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर मनाया फाग उत्सव
जावरा। आज बिरज में होरी रे रसिया, मेरे तो गिरधर गोपाल, नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, ऐसे ही भजनो पर कीर्तन क रते हुए पोरवाल समाज महिला मंडल की महिलाओं ने फाग महोत्सव मनाया। फाल्गुन मास प्रारंभ होते ही विभिन्न समाों ने फाग उत्सव मनाते है। पिपली बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में पोरवाल महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया। इस दौरान महिलाओं ने भजन एवं कीर्तन करते हुए एक-दूसरों का गुलाल लगाकर एवं फूल उड़ाकर फाग महोत्सव की खुशिय मनाई। महिलाओं ने राधा और कृष्ण बनकर उनके आसपास गोला बनाकर ढोलक की थाप पर कीर्तन एवं नृत्य किया। इसके पश्चात भगवान श्रीराम की आरती कर प्रसादी वितरण किया। इस मौके पर पोरवाल महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमलता धानगढ, सचिव मीना धानगढ, कोषाध्यक्ष मंजु सेठिया, उपाध्यक्ष मंजु धानगढ के साथ बहु मडल अध्यक्ष मोना धानगढ, सचिव संगीता धनोतिया, कोषाध्यक्ष प्रिया सेठिया आदि समाज की महिलाए उपस्थित रही।




