– लायंस क्लब जावरा ओजस की अधिकारिक यात्रा पर जावरा पहुंचे डिस्ट्रिक्ट गर्वनर
– वाटर कूलर, सिलाई मशीन, पंखा और आटा किया वितरित
जावरा। घर परिवार के काम के साथ समाज सेवा और सेवा गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना, पीडि़त मानवता के साथ मुक पशु पक्षियों की सेवा कर लायंस डिस्ट्रिक्ट में अपना अहम स्थान बनाया हैं। सेवा कार्य में जुटी लेड़ी लायन क्लब जावरा ओजस की नारी शक्ति को नमन, आपकी सेवा गतिविधियों से अभिभूत हुं।
यह बात लायंस इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर योगेन्द्र रुनवाल ने स्थानीय गीता भवन पर लायंस क्लब जावरा ओजस की अधिकारिक यात्रा के दौरान कहीं। गर्वनर विजिट के दौरान अतिथि के रुप में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन्द्र गर्ग ने भी संबोधित किया। अध्यक्ष दीपिका सोनी ने स्वागत भाषण दिया। सचिव कविता चौहान ने सचिवीय प्रतिवेदन रखा। आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष पुष्पा सोनी ने रखा। क्लब द्वारा किए गए सेवा कार्यो की जानकारी चार्टर अध्यक्ष रजनी अरोड़ा ने रखी। संचालन साक्षी अरोड़ा ने किया। आभार द्वितीय उपाध्यक्ष राधा राठौर ने माना।
सेवागतिविधि के तहत भेंट किया वाटर कूलर –
गर्वनर विजिट का शुभारंभ रेखा रावल की ध्वज वंदना से हुआ। स्वागत गीत वर्षा अरोड़ा ने प्रस्तुत किया। विजिट के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां की, जिसके तहत स्व. पारस गंगवाल की स्मृति में झमक गंगवाल द्वारा तथा पाटनी ब्रदर्स के पवन पाटनी ने अपनी माताजी की स्मृति में वाटर कूलर डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के कर कमलों से लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष डॉ शेलेन्द्र पाण्डेय, सचिव यश जैन, कोषाध्यक्ष गौधा तथा लायंस चिकित्सालय चेयरमेन अनिल धारीवाल, पूर्वाध्यक्ष अशोक सेठिया, घनश्याम रामनानी को प्रदान किया। इस दौरान स्फटिक चार्टर अध्यक्ष सुरेश रांका, स्फटिक अध्यक्ष संतोष राठौर, लायंस क्लब एक्टिव अध्यक्ष पारुल गर्ग भी मौजुद रहे।
सिलाई मशीन व पंखा भी किया भेट –
सेवा गतिविधियों के तहत एक सिलाई मशीन सुनिता जैन, अनिता सर्राफ ने और एक मशीन अनिल गंगवाल ने अपने भाई पारस गंगवाल की स्मृति में क्लब को भेट की, जिसे आजीविका चलाने हेतु दो निर्धन महिलाओं को गर्वनर के हाथों प्रदान की। वर्षा बैरागी के सोजन्य से मठ मंदिर हेतु एक छत पंखा भेंट किया गया। संगीता सोनी और अन्य दानदाताओं के सहयोग से 30 किलो आटा निर्धन महिलाओं को भेंट किया गया। वहीं निर्धन महिलाओं को साडिय़ों का वितरण भी किया।
उद्यमी महिलाओं को दिया सम्मान –
क्लब सचिव कविता चौहान ने बताया कि विजिट के दौरान क्लब की उद्यमी महिलाओं चंचल गादिया और शीतल मेहता का गर्वनर के हाथों सम्मान करवाया गया। विजिट के साथ ही ढोल की थाप पर क्लब की सदस्याओं द्वारा सामुहिक रुप से गणगौर का उद्यापन भी किया। उद्यापन की व्यवस्थाओं में आशा खारीवाल ने सहयोग प्रदान किया। आयोजन के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रही सुशीला मंडलवारिया, संतोष पुरोहित, ममता सोनी, रजनी सिसौदिया के साथ मेहंदी प्रतियोगिता में चंचल गादिया, वर्षा अरोड़ा, पारुल गर्ग को अतिथियों के हाथों पुरुस्कृत किया गया। लक्की लायन रमा अग्रवाल रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

