– करीब 95 बीघा जमीन पर बनी हैं गोशाला, रिसायत काल से गायों के चारागाह स्थल के लिए दी गई थी जमीन
– संतों के सानिध्य में विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय व गौशाला ट्रस्टियों ने किया लोकापर्ण
जावरा। गोमाता हमारे भगवान श्रीकृष्ण की भी ईष्ट हैं, गाय में 33 कोटी देवताओं को वास हैं, जहां भी गौमाता विचरण करती हैं, वह स्थान पवित्र हो जाता हैं, गौ माता के दर्शन मात्र से हमारे पाप नष्ट हो जाता हैं, हर सनातनी को गाय का पालन करना चाहिए। जब तक इस पृथ्वी पर गौमाता हैं, तब तक यह पृथ्वी हैं, जिस दिन गौमाता नहीं उस दिन यह पृथ्वी भी पाताल में समाहित हो जाएगी। गौमाता से ही हमारी सनातन संस्कृति की पहचान हैं। गौ माता के दर्शन से ही सभी को पूज्य विचार और सामर्थनवान बनाने में सक्षम हैं। राष्ट्रधर्म ही सनातन धर्म हैं।
यह बात गौ कल्याण पारमार्थिक धार्मिक एवं सामाजिक ट्रस्ट द्वारा बरखेड़ीधाम में नवनिर्मित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला के लोकार्पण समारोह के दौरान राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने कहीं। इस मौके पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने भी आध्यात्म को लेकर सम्बोधित करते हुए गौशाला निर्माण का पूरी कहानी और इस गौशाला को मृत रुप देने में जिन्होने सहयोग दिया उन्है साधुवाद देते हुए शासन स्तर से गौशाला को फड की व्यवस्था करवाने की बात कहीं। विधायक डॉ पाण्डेय ने बताया कि यह गौशाला करीब 95 बीघा जमीन पर फैली हैं, यह जमीन रिसायत काल में गायों के चारागाह के लिए गौशाला को दी गई थी। जिस पर इस श्री कृष्ण गोपाल गौशाला का निर्माण किया गया हैंं। कथा प्रवक्ता पंडित भीमाशंकर शास्त्री ने गौमाता पर व्याख्यान दिया। बरखेड़ीधाम के स्वामी प्रकाशानंद ने भी अपने विचार रखे। आयोजन में आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था,लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते वे उपस्थित नहीं हो सके। मंत्रोच्चार के साथ हुआ गौशाला का लोकार्पण –
कार्यक्रम के प्रारंभ में सन्तों के साथ विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय ने गौमाता की पूजा की। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. पांडेय व सन्तजनों का पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़, गौशाला अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, उपाध्यक्ष मोहन पटेल, सचिव अरविंद पाटीदार, कोषाध्यक्ष अशोक सेठिया, सह कोषाध्क्ष पीटी क्षीरसागर, पवन मोदी, केसरीमल कासोट, अजय पांडेय, प्रकाश मेहरा, पिंकेश मेहरा,मुकेश प्रजापत, रामेश्वर धाकड़, राकेश कोचट्टा, डॉ. दिलीप शाकल्य, राजेन्द्र श्रोत्रिय, मुकेश प्रजापत, प्रकाश मांदिलया, मनोहर शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुमन मेहता आदि ने स्वागत किया। संचालन एडवोकेट ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी ने किया। आभार निर्माण समिति सदस्य राजेन्द्र गर्ग ने किया। संतों के साथ विधायक का शाल श्रीफल से किया सम्मान –
स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप स्थित ग्राम बरखेड़ीधाम में नवीन गौशाला का निर्माण के बाद लोकापर्ण समारोह में शामिल हुए कथा प्रवक्ता पंडित भीमाशंकर शर्मा (शास्त्री), राष्ट्रसंत नमन वैष्णव, सन्त प्रकाशानन्द महाराज के साथ विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय का साफा बांधकर तथा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस दौरान समारोह में मौजुद कई समाजसेवियों ने गौशाला के लिए मुक्त हस्त से दान दिया। आयोजन में वरिष्ठ अभिभाषक, समाजसेवी अमृत पगारिया, सुरेश पोरवाल, महेश सोनी, राजेश शर्मा, अनिल धारीवाल, महेन्द्रसिंह (दादु बना), गज्जु बना तालिदाना, गोपाल मेढ़तवाल, प्रमोद रावल, अजय सकलेचा, गायत्री प्रसाद मंडलोई, अभय कोठारी, बालमुकुन्द पाटीदार, राजेन्द्र त्रिवेदी, दीपक साधु, देवेन्द्र शर्मा (भारद्वाज), रवि दुग्गड़, संजय मोदी, अनिल मोदी आदि सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल हुए।