– बुधवार को भी दोपहर में दो वाहन चालक आपस में भीड़े
जावरा। शहर की सबसे पॉश कॉलोनी गांधी कॉलोनी के अंदर स्थित चौराहे पर बीते कुछ दिनों में करीब 10 से अधिक सड़क हादसे हो चुके है, जिसमें कई कॉलोनीवासी घायल हो चुके है, प्रशासन को कई बार हादसों के सीसीटीवी फुटेज भी कॉलोनीवासियों द्वारा भेजे गए, लेकिन इस और कोई भी जवाबदार ध्यान नहीं दे रहा है, जिसके चलते कॉलोनी के अंदर मौजुद इस चौराहे पर हादसे बढ़ते जा रहे है, इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर में भी इसी चौराहे पर दो बाईक सवार आपस में भीड़ गए, जिससे दोनो को चोंट आई और उनके वाहनों में हल्की क्षती हुई है। इस हादसे के सीसीवीटी फुटेज भी सोश्यल मीडिया पर वायरल हुआ।
बढ़ती दुकानों से हो रहे हादसे –
रहवासियों की माने तो गांधी कॉलोनी में गांधी प्रतिमा के पीछे पुरा मार्केट बन चुका है, वहीं धीरे धीरे दुकानें अब अंदर की और भी बढऩे लगी है, वही इसी कॉलोनी में कई निजी क्लिनिक भी संचालित होती है, कई विद्यार्थी, इस कॉलोनी से होकर भगतसिंह कॉलेज और मॉडल स्कूल तथा अन्य स्कूलों की की और जाते है, कई कोचिंग संस्थान भी इस कॉलोनी में मौजुद है, ऐसे में वाहनों की आवाजाही बढऩा लाजमी है, लेकिन जिस हिसाब से वाहनों की आवाजाही बढ़ रही है, उस हिसाब से सुरक्षा इंतजाम नाकॉफी है। इसी चौराहे पर बने मकानों की वजह से कॉलोनी की सड़कों पर आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते है और वाहन आपस में भीड़ जाते है।


