• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, April 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»फाटक के नीचे से अण्डरब्रिज की मांग हुई खारीज, पुलिस थाना रोड़ पर ओपन रखा जाएगा अण्डरब्रिज, नहीं बनेगी वॉल
जावरा

फाटक के नीचे से अण्डरब्रिज की मांग हुई खारीज, पुलिस थाना रोड़ पर ओपन रखा जाएगा अण्डरब्रिज, नहीं बनेगी वॉल

EditorBy EditorOctober 26, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मुलाकात के दुसरे ही दिन डीआरएम ने भेजा अधिकारियों और इंजिनियरों को, किया अण्डरब्रिज का स्थल निरीक्षण
– व्यापारियों से चर्चा कर की स्पॉट विजिट, बोले मार्च 25 तक बन जाएगा अण्डरब्रिज
– व्यापारियों का नुकसान ना हो इसलिए पुलिस थाना रोड ़पर ओपन रखेंगे ब्रिज, नहीं करेंंगे कवर
जावरा। शहर के मध्य स्थित रेलवे समपार क्रमांक 177 के नीचे से अण्डरब्रिज बनाए जाने की मांग शनिवार को डीआरएम रजनीश कुमार के आदेश पर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर एस.के. त्यागी, एससीएम कामता प्रसाद एवं एसएसई जितेंद्र त्रिपाठी जावरा अण्डरब्रिज का स्पॉट निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों ने तकनिकी कारण बताते हुए खारीज कर दी। अधिकारियों ने सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी की उपस्थिति में व्यापारियों को बताया कि फाटक के नीचे से अण्डर बनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं हैं। यदि बनाते हैं तो फाटक के दोनो और करीब 100-100 मीटर तक ब्रिज जाएगा, दोनो ओर वॉल बनेगी तो कई दुकाने प्रभावित होगी। वहीं रेलवे स्टेशन पहुंचने का मार्ग भी नहीं बचेगा, ऐसे में फाटक से नीचे अण्डरब्रिज बनाना संभव नहीं हैं। ऐसे में यह मांग तो निरस्त हो गई, लेकिन अधिकारियों ने निरीक्षण के साथ ही व्यापारियों की समस्या को भी गंभीरता से लेते हुए उनसे चर्चा की और मार्च 25 तक अण्डरब्रिज को बनाने की बात कहीं। जिस पर व्यापारियों ने जनवरी 25 तक अण्डरब्रिज बनाने की मांग की, जिस पर अधिकारियों ने जल्द से जल्द बनाने का आश्वासन दिया।

अधिकारी बोले थाने वाली रोड़ पर ओपन रखेंगे अण्डर ब्रिज –
व्यापारियों से चर्चा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि अण्डरब्रिज जिस स्थान पर प्रस्तावित हैं, उसी स्थान पर बनेगा, लेकिन फाटक चौराहे का व्यापार प्रभावित ना हो आम जनता को आने जाने में परेशानी ना हो इसको देखते हुए पुलिस थाना रोड़ पर अण्डरब्रिज को ओपन रखने के लिए तकनिकी चर्चा की जाएगी। ताकि अण्डरब्रिज से निकलने के बाद वाहन चालक स्टेशन चौराहे की और आसानी से आ जा सके, उसे किसी प्रकार की परेशानी ना हो, पुलिस थाना रोड़ पर वॉल नहीं बने, ऐसी डिजाईन बना कर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
फाटक बंद होने से दो हिस्सों में बट गया शहर –
शहर में मध्य स्थित फाटक रेलवे द्वारा स्थायी रुप से बंद कर देने के बाद शहर दो हिस्सों में बंट गया हैं। रतलामी गेट से रेलवे फाटक चौराहा तक और आंटिया चौराहे से फाटक तक के दोनो मार्ग पुरी तरह से सुने हो गए हैं, इसके विपरित प्रीमियर आईल मिल से सीएम राईज स्कूल तक बना ओव्हरब्रिज अपनी खामियों के चलते यातायात का दबाव नहीं सहन नहीं कर पा रहा हैं। सुने मार्ग के व्यापारी त्यौहारी सीजन में फाटक बंद होने से परेशान हैं। समस्याओं के निराकरण को लेकर शुक्रवार को व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के नेतृत्व में डीआरएम रजनीश कुमार से मिला और फाटक के नीचे से अण्डरब्रिज बनाने की मांग की। जिस पर डीआरएम ने मुलाकात के दुसरे ही दिन यानी शनिवार को ही निर्माण शाखा के इंजिनियरों और अधिकारियों का दल जावरा भेजकर व्यापारियों के साथ स्पॉट का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिस पर अधिकारियों ने सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, जगदीश राठौर, गिरिराज उपाध्याय, मनोज अग्रवाल, गौरव मंडलेचा, संजय भाटी, अनिल जैन, सोनू कोठारी, प्रकाश बालचंदानी, आनंद सोलंकी, डॉ.राकेश जैन, अनिल त्रिवेदी, दिनेश अरोड़ा, सुनील सोमानी तथा लालचंद देवानी के साथ अण्डरब्रिज साईट का निरीक्षण किया और उनकी समस्या को जाना।

Post Views: 311
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

रेत माफियाओं के आगे नतमस्तक ! भाजपा सरकार

April 9, 2026

जावरा में 10 अप्रैल से दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का शुभारंभ

April 9, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

By EditorApril 11, 2026

जावरा/ढोढर। थाना रिंगनोद अंतर्गत ढोढर चौकी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते…

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026

मालवा में विकास की उड़ान अधूरी : सड़कें बन गईं, अब आसमान में भी उड़ान जरूरी

April 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: [email protected]
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

April 11, 2026

मौत का गड्ढा बना बोरवेल : 22 घंटे तक जिंदगी से जूझता रहा मासूम, आखिर हार गया भागीरथ

April 10, 2026

हाईकोर्ट का बड़ा पलटवार : जावरा नपा अध्यक्ष के वित्तीय अधिकार बहाल, देरी पर याचिकाकर्ता को झटका

April 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.