• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»ईडी-सीबीआई का गलत उपयोग कर प्रजातंत्र का गला घोंट रही मोदी सरकार – दिलीपसिंह गुर्जर
जावरा

ईडी-सीबीआई का गलत उपयोग कर प्रजातंत्र का गला घोंट रही मोदी सरकार – दिलीपसिंह गुर्जर

EditorBy EditorApril 15, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– खाचरोद रौड़ स्थित जनता परिसर पर हुआ विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
– लहसुन मंडी के सामने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
जावरा। वर्तमान में केन्द्र में भाजपा की नहीं मोदी की सरकार है, देश के प्रधान सेवक स्वयं को तानाशाह समझ रहे है और संवेधानिक एजेंसियों ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग कर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का गला घोंट रहे है। जनता द्वारा चुनी गई सरकार के मुख्यमंतित्रयों और मंत्रियों को भ्रष्टाचार के मनगढ़त आरोप लगाकर जेलों में डाल रहे है। आज स्थिति इतनी भयानक हो गई है कि नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की तानाशाही के आगे भाजपा और आरएसएस प्रमुखों के मुंह पर भी ताला लग गया है। आज देश में भीषण महंगाई, भ्रष्टाचार, बैरोजगारी, किसानों की हत्याएं, महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं।

यह बात जावरा मंदसौर संसदीय क्षैत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर ने जावरा के खाचरोद रोड़ स्थित जनता परिसर पर विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सम्बोधित करते हुए कहीं। गुर्जर ने कहा कि सांसद ने चुनाव जीतने के बाद बीते दस साल में ना तो शहर और ना ही गांवों में जाकर जनता के दुख और दर्द को बांटा, बल्कि नीमच, जावरा, जावद, सीतामऊ विधानसभा क्षैत्र के साथ सांसद निधि देने में भी भयंकर पक्षपात किया गया। मंदसौर संसदीय क्षैत्र की जनता यदि मुझे आशीर्वाद देगी तो मैं जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा और जनता का भरोसा नहीं टूटने दुंगा।

आजादी के बाद से कांग्रेस ने विपक्ष को सम्मान दिया –
कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्यप्रदेश के पुर्व मंत्री नरेन्द्र नाहटा ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराया तथा प्रजातांत्रिक तरिके से विपक्ष को भी पुरा सम्मान देते हुए देश चलाया, किन्तु आज मु_ीभर लोगों के हाथ में देश असुरक्षित हो गया। अडानी और अंबानी जैसे लोगों के हाथों में देश गिरवी होता जा रहा है, प्रजातंत्र को खतरा पैदा हो गया है, क्योकि सारे भ्रष्टाचारी भाजपा की वाशिंग मशीन में जमा होते जा रहे हैं और मोदीजी भ्रष्टाचार के नाम पर बार-बार झुठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे है। देश में मंहगाई, बैरोजगारी आदि मुद्दों पर तो वोट नहीं मांगते, लेकिन हमने राममंदिर बनाया, हिन्दू राष्ट्र के नाम पर नफरत की दुकानदारी करते है। प्रजातांत्रिक मूल्यों के साथ प्रतिदिन खिलवाड़ किया जा रहा है। सम्मेलन को खाचरोद नपाध्यक्ष भरावा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव मोहम्मद युसूफ कड़पा, जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, पुर्व जनपद अध्यक्ष हिम्मतसिंह श्रीमाल, डॉ. एचएस राठौर, वरूण श्रोत्रिय, हरिनारायण अरोड़ा, नीतिराजसिंह, नंदराम शाह, मोहन सैनी, पुर्व नपा उपाध्यक्ष हीरालाल मेहता, पुर्व जनपद अध्यक्ष सुमन ताराखेड़ी, पिपलोदा ब्लाक अध्यक्ष दिलीपराव मंडलोई, जावरा ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसुख पाटीदार, दिलीपसिंह चन्द्रावत आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण नपाध्यक्ष अनम युसूफ कड़पा ने दिया। संचालन नपा उपाध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने किया। आभार कार्यवाहक अध्यक्ष अजीर्जरहमान पठान ने माना। सम्मेलन से पहले किया कार्यालय का शुभारंभ –
जनता परिसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले लहसुन मंडी के सामने कांग्रेस प्रत्याशी दिलीपसिंह गुर्जर ने जावरा के चुनाव कार्यालय का शुंभारभ किया। गुर्जर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजुदगी में फिता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, आसीफ कबाड़ी, इमरान कबाड़ी, लोकेश विजया, अमीर खान, इरफान गुड्डु, सुलेमान सेठ, शोकत अफसर, अनिश कल्याणे, विनोद औरा, सुदेश खारीवाल, शांतिलाल दसेड़ा, लोकेन्द्रसिंह, मनोहर शर्मा, कृष्णा पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, नूर कडपा, अनिल सोनी, महेन्द्र गंगवाल, महेश शर्मा, महेश बैरागी आदि सहित नपा पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Post Views: 331
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 12, 2026

– हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद ष्टरूह्र चन्द्रशेखर सोनिस ने बताई कार्रवाई – TI…

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.