– डायल 100 से खींच वाहन को सीएनजी पम्प तक ले गई पुलिस
जावरा। रतलाम जिले की रिंगनोद पुलिस ने पांच दिन में दूसरी बार आधी रात को एक ओर पीडि़त परिवार की मदद कर सराहनीय कार्य किया। संयोगवश यह परिवार भी उज्जैन जिले का होकर राजस्थान के मण्डफिया स्थित श्री सांवरिया सेठ के दर्शन कर अपने घर लौट रहा था, कि रतलाम जिले के ग्राम परवलिया के समीप वाहन में सीएनजी खत्म हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मक्सी रोड देवास जिला उज्जैन निवासी संजय नागर पिता श्याम सिंह नागर अपनी पत्नी व दो बालिकाओं के साथ टाटा मैजिक क्रमांक एमपी-41-झेड सी 4299 में सवार होकर सांवरिया जी के दर्शन कर वापस देवास जा रहे थे कि 13 फरवरी 2025 की रात करीबन सवा एक बजे महू-नीमच मार्ग पर ढोढर पुलिस चौकी अंतर्गत परवलिया गांव के पास फोर व्हीलर वाहन में सीएनजी खत्म हो जाती हंै।
जिसकी सूचना फरियादी संजय नागर द्वारा डायल 100 पर पुलिस को देकर सहायता का आग्रह किया जाता है। इस पर ढोढर चौकी के वाहन डायल 100 पर तैनात आरक्षक हीरालाल आर्य व आरक्षक संदीप भाटी तत्काल मौके पर पहुंचकर पीडि़त की मदद करते हुए उसके मैजिक वाहन को डायल 100 से रस्सी से फांद कर घटनास्थल से लगभग 12 किलोमीटर दूर जावरा स्थित सीएनजी पम्प तक छोडऩे जाते है। उल्लेखनीय है कि गत 9 फरवरी की मध्य रात्रि को भी ढोढर पुलिस द्वारा इसी रोड पर उज्जैन जिले के फर्नाजी निवासी कालूसिंह गुर्जर के वाहन में पेट्रोल खत्म हो जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की थी। वह भी परिवार सहित सांवरिया सेठ के दर्शन कर अपने गांव जा रहे थे और ग्राम रिछा चांदा के निकट उनकी गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

