जावरा। फरवरी माह में ग्राम बड़ायला चौरासी में किसानों के साथ अभद्रता और अपशब्दों का प्रयोग करने के मामले में मुख्यमंत्री द्वारा हटाए गए एसडीएम अनिल भाना को जावरा एसडीएम के पद से हटाते हुए रतलाम भेजा था, भाना के स्थान पर 8 फरवरी को रतलाम की डिप्टी कलेक्टर राधा महंत को जावरा एसडीएम का प्रभार दिया था, करीब पांच माह के कार्यकाल के बाद 11 जुलाई की शाम को महंत को पुन: रतलाम कलेक्टर कार्यालय भेजते हुए रतलाम संयुक्त कलेक्टर त्रिलोचन गोड़ को जावरा एसडीएम का पद भार जिला कलेक्टर राजेश बाथम ने सौंपा हैं। वहीं संयुक्त कलेक्टर अनिल भाना को अनुविभागीय अधिकारी रतलाम के पद पर पदस्थ किया हैं। नवागत एसडीएम त्रिलोचन गोड़ ने कलेक्टर के आदेश का पालन करते हुए गुरुवार की शाम को जावरा पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। वहीं शुक्रवार से वे जावरा का कार्यभार संभालेंगे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

