– जन संघर्ष समिति ने नपा सीएमओ के नाम दिया ज्ञापन
जावरा। उज्जैन से जावरा के बीच प्रस्तावित फोरलेन का कुछ हिस्सा नगरीय सीमा में होने के कारण जन संघर्ष समिति ने जावरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को परिषद की बैठक में सम्मिलित करने की मांग की है। भुतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक बनने वाले ब्रिज का विरोध करते हुए गुरुवार को सीएमओ दुर्गा बामनिया के नाम एई शुभम सोनी को दिए गए ज्ञापन में जन संघर्ष समिति सदस्यों व प्रभावितों ने कहा है कि एमपीआरडीसी द्वारा उक्त फोरलेन के तहत जोयो होटल से लेकर धाकड़ चौराहा तक का भाग नगरीय सीमान्तर्गत होने के बावजूद रोड़ कम्पनी द्वारा नगर पालिका से सहमति नहीं ली गई। जनहित में उक्त विषय को नपा परिषद के आगामी सम्मेलन में लिया जाए और इस पर गम्भीरतापूर्वक विचार कर प्रस्ताव पारित किया जाकर शासन व एमपीआरडीसी के अधिकारियों को भेज जाए। समिति ने यह भी कहा कि भुतेड़ा से जोयो तिराहे के बीच प्रस्तावित ब्रिज के विरोध में अधिकांश निर्वाचित पार्षदों ने भी समर्थन पत्र दिए है। इधर, पार्षद रानी पवन सोनी, भावना विश्वास शर्मा व पार्षद इरशाद बाबा ने पृथक से सीएमओ के नाम पत्र देकर इस मुद्दे पर नपा का विशेष सम्मेलन आहूत करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार ग्रीन फील्ड फोरलेन रोड किसी शहर में होकर नहीं निकाला जा सकता। इससे कईं लोगों का रोजगार छीन जाएगा। लिहाजा विशेष बैठक बुलाई जाकर भुतेड़ा, जोयो तिराहे पर बनने वाले ब्रिज पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा जाए। इस अवसर पर सुनील पोखरना, राजेश कोठारी, मनोज मेहता, असलम मेव, जगदीश सोलंकी,चेयरमैन इरफान कुरैशी, सुशील कोचट्टा, आर.डी.धाकड़, अब्बास बोहरा, भावना विश्वास शर्मा, लोकेश विजवा, सिकंदर मेव, दिनेश नायमा, विकास पवार, जफर खान, बब्बन रजा, सुरेश धनोतिया, पवन सोनी, राधेश्याम पाटीदार,उबेद अंसारी एडवोकेट,जितु मालवीय आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

