– सांसद निधि से एम्बूलेंस प्राप्त करने लिखा जाएगा सासंद को पत्र
– मेटरनिटी विंग के नामकरण व प्रतिमा स्थापित करने किया जाएगा स्थान चयनित
जावरा। शहर की जनता को कार्डिंयिक एम्बूलेंस की सुविधा देने के साथ ही नवीन 200 बिस्तरीय नए भवन की स्वीकृति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नवीन मेटरनिटी विंग का नामकरण और प्रतिमा स्थापित करने के लिए समिति द्वारा स्थान चयनित किया जाकर अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी।
ये सभी निर्णय सिविल हॉस्पिटल जावरा की रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिए गए। बैठक विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता तथा समिति सदस्य प्रदीप चौधरी व अशोक जैन आंटिया की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस दौरान विधायक व समिति सदस्यों ने अधिकारीयो के साथ सिविल हॉस्पिटल एवं नई मेटरनिटी विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। बैठक में पूर्व बैठक का पालन प्रतिवेदन सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने प्रस्तुत किया। इसके बाद बैठक के एजेंडा पर चर्चा करते हुए विभिन्न निर्णय लिए गए।
बैठक में लिए निर्णय अनुसार सिविल हॉस्पिटल एवं नई मेटरनिटी विंग के नामकरण एवं प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान चयन समिति के सदस्यों द्वारा किया जाएगा, मल्टी टास्क वर्कर अंतर्गत मानव संसाधन हेतु प्रस्ताव बनाकर जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश दिये गए। हॉस्पिटल परिसर में निर्मित दुकानों के किराए की राशि रोगी कल्याण समिति में जमा करवाने की कार्यवाही की जाएगी। कार्डियक एंबुलेंस हेतु सांसद निधि से लेने हेतु सांसद सुधीर गुप्ता को पत्र लिखा जाएगा, पोस्ट मार्टम रूम का रिनोवेशन तथा दो शव पेटी लिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी स्वीकृति दी गई।
बगीचे का होगा रखरखाव –
हॉस्पिटल के बगीचे के रख रखाव हेतु नपा को दो कर्मचारीयो की उपलब्धता हेतु पत्र लिखा जाए। पार्किंग एरिया के समतलीकरण हेतु नपा ने स्वीकृति दी। लघु निर्माण अंतर्गत 2 जेंट्स तथा 2 लेडिस टॉयलेट, यूरिनल बनाने की स्वीकृति समिति द्वारा दी गई। हॉस्पिटल परिसर में कुआं, रोड निर्माण हेतु नपा को पत्र भेजा जाएगा। सोलर प्लांट नवीनीकरण हेतु संबंधित फर्म को पत्र भेजा जाए। 200 बैंडेड नवीन हॉस्पिटल का प्रस्ताव, सुलभ कॉम्प्लेक्स का निर्माण, बाउंड्रीवाल, स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण, लॉन्ड्री का प्रस्ताव आदि राज्य शासन को भेजने के निर्देश विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने दिये। बैठक में समिति सदस्य अशोक जैन आंटियां, प्रदीप चौधरी के साथ लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, जनपद पंचायत, एमपी ईबी, विभागीय उपयंत्री एवं जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

