जावरा। पूज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी मसा, उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म.सा. के दिव्य आशीर्वाद से प्रवर्तक भंण्डारी पदमचंदजी मसा, प्रवर्तक श्री अमरमुनि जी म.सा. के कृपानुरागी आचार्य डॉ शिवमुनी जी म.सा, जैन दिवाकरीय श्रमण संघिय आगम मनस्वी बहुश्रुत कवि प्रवर्तक श्री विजय मुनिजी म.सा, उप प्रवर्तक श्री सुब्रत मुनी जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती ध्यानयोगी आगमज्ञाता श्री विकसित मुनि जी म.सा, नवकार आराधक श्री वितराग मुनि जी म.सा. आदि ठाणा 2 का चातुर्मासिक मंगल नगर प्रवेश बुधवार को खाचरोद रोड स्थित लाभ शुभ परिसर से बड़े ही उत्साह के साथ श्रावको द्वारा जग में चमके जैन दिवाकर नभ में चमके जैन दिवाकर के गुंजायमान नारों के साथ हुआ। मुनिश्री के मंगल प्रवेश में श्राविकाओं द्वारा 108 कलश उठाकर चल समारोह की शोभा बढ़ाई। चल समारोह खाचरौद रोड़ से प्रारंभ होकर नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर जैन दिवाकर भवन पर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ। धर्म सभा को गुरु भगवंत ने आगामी चातुर्मास में अधिक से अधिक जप तप धर्म आराधना करते हुए बिताने का संदेश दिया एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा दी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए चातुर्मास समिति के अध्यक्ष पुखराज कोचट्टा महामंत्री महावीर छाजेड़ ने बताया की चल समारोह के पूर्व नवकारसी का आयोजन शुभ लाभ कॉलोनी पर श्रीमती मोहनबाई पुखराजमल राकेश कुमार राजेश कुमार कोचट्टा परिवार के यहां रखा गया था। इंदौर, उज्जैन, बेरछा मंडी, शाजापुर, बलारिया सवाई माधोपुर, कोटा श्रीसंघ के सदस्यों ने प्रवेश में सक्रियता के साथ भाग लिया धर्मसभा में जैन दिवाकर बहू मंडल एवं जैन दिवाकर महिला मंडल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात श्रीसंघ द्वारा नवयुवक मंडल के सक्रिय सदस्यों के सहयोग से सागर साधना भवन सोमवारिया पर गौतम प्रसादी का आयोजन रखा गया। दिनांक 19 जुलाई 2024 को जो गुरुदेव जैन दिवाकर से चौथमल जी महाराज साहब के प्रति माह सुदि तेरस के जाप रखे गए हैं संघ सभी सदस्यों से विनती है जाप में पधार कर गुरुगच्छ की महिमा में अभिवृद्धि करें। धर्म सभा का संचालन महामंत्री महावीर छाजेड़ ने किया। आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल ने माना। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

