जावरा। क्रियोद्धार पुण्य भूमि नगर की धन्य धरा पर राष्ट्रसंत गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय हेमेन्द्र सूरीश्वरजी मसा के शिष्य ज्योतिष सम्राट गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय ऋषभचंद्र सूूरीजी मसा के आज्ञानुवर्ती मुनिराज चंद्रयशविजयजी मसा, मुनिराज श्री जिनभद्र विजयजी मसा का मंगल प्रवेश लुक्कड़ आराधना भवन से प्रारंभ हुआ। जो जैन दादावाड़ी पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ। जैन मंदिर पीपली बाजार में पाटगादी के दर्शन वंदन किए। आज 18 जुलाई ओर 19 जुलाई को मुनिराज चंद्रयशविजयजी चौपाटी शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर पर विराजीत रहेगे। इन दो दिन मुनिराजश्री के प्रवचन प्रात: 9 बजे से चौपाटी पौषधशााला में होगे। चल समारोह में आगे राजेन्द्र जैन महिला मंडल, राजेन्द्र ऋषभ महिला मंडल, श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ महिला मंडल एवं बहु मंडल विशेष आकर्षण के रुप में कलश हाथ में लेकर बहुत ही सुंदर धार्मिक प्रस्तुति दी।
नगर के प्रमुख मार्गो से चल समारोह में गुरुदेव के दर्शन वंदन कर अभिनंदन कर स्वागत किया। चल समारोह में हैदराबाद, बैंगलोर, चैन्नई, मुंबई, विजयवाड़ा, बागरा, मेघनगर, झाबुआ, रतलाम, नागदा, खाचरौद, , खरसौद कला, टांडा, महिदपुर सिटी , बड़ावदा, मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, पेटलावद, भाटपचलाना, नामली एवं कई अन्य जगह से श्रीसंघों ने गुरु देव की आगवानी की। गुरु देव ने मंगल चरण से सभा को भावविभोर किया। सभा का आरंभ अतिथि फतेहलाल कोठारी महामंत्री मेनेजिंग टस्टी सुजानमल सेठ, कोषाध्यक्ष हुकमीचंद बागरेचा, भेरु लाल गादिया, मांगीलाल रामाणी मोहनखेड़ा तीर्थ एवं नाकोड़ा तीर्थ टस्टी रमेश हरण, कुटरमल रामणी, मोहन बागरा, राजेन्द्र भवन पालीताणा ट्रस्टी अशोककुमार जैन पूना, त्रिस्तुतिक श्रीसंघ अध्यक्ष अशोक लुक्कड, सहमंत्री राजेश बरमेचा, कोषाध्यक्ष विनोद बरमेचा, चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचंद चपड़ोद, मंत्री पारस ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष अभय चौपड़ा, संयोजक अजय सकलेचा, दादावाड़ी ट्रस्ट से राजेन्द्र राठौड़, चौपाटी शंखेश्वर मंदिर ट्रस्ट के कमल नाहटा ने अतिथियों के साथ मिलकर दीप प्रज्जवलन कर माल्यार्पण किया। महिला मंडल के प्रतिनिधि द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। चातुर्मास समिति अध्यक्ष धरमचंद चपड़ोद ने स्वागत भाषण दिया।
आंध्रप्रदेश से आए श्रावकों को दिया प्रतिष्ठा का मुर्हूत –
मुनिराज द्वारा चंटा आंध्रप्रदेश तीर्थ से पधारे 250 श्रावक-श्राविकाओं को गुरु मंदिर की प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त प्रदान किया। हैदराबाद संस्करण वाटिका द्वारा वर्षीतप पारणे में मुनिराज को पधारने की भावभरी विनती की गई। बाहर से पधारे हुए सभी श्रीसंघों एवं टस्ट्रियों का बहुमान जावरा श्रीसंघ व चातुर्मास समिति द्वारा किया गया।
इन्होने संभाली व्यवस्था –
धर्मसभा में चिराग चौपड़ा, राजेन्द्र करणपुरिया, देवेश जैन, हेमतं जैन द्वारा धर्ममय संगीत की प्रस्तुति दी। जुलूस व्यवस्था संयोजक राहुल चपड़ोद, अंकित लुक्कड़ (बाबु), चिन्टू मेहता, प्रतीक ओरा, प्रतीक डुंगरवाल, संजय आंचलिया, नरेन्द्र कांठेड़, पाण्डाल व्यवस्था युवा संघ के विभोर जैन, आवास व प्रभावना प्रकाशचंद संघवी, सुभाष डुंगरवाल, मनीष चपड़ोद, कनेष मेहता, हंसमुख चत्तर, भोजन व्यवस्था विरेन्द्र भंवरलाल आंचलिया, लोकेन्द्र मेहता एवं कार्यक्रम में श्रीसंघ के सभी सदस्यों द्वारा विशेष सहयोग रहा। संचालन प्रवीण जैन नवकार, अर्पित चत्तर ने किया। जानकारी प्रचार प्रसार संयोजक शिखरचन्द्र धारीवाल, विरेन्द्र सेठिया ने दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

