जावरा। सिविल हॉस्पिटल में शुक्रवार को धुम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। इस दौरान सीबीएमओं डॉ. शंकरलाल खराड़ी ने धुम्रपान के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज जिले में ही धूम्रपान का उपयोग करने के कारण दो हजार के लगभग कैंसर पेशेंट्स है। नशा किसी भी प्रकार का हो वो चाहे तंबाकु का सेवन हो या शराब का। नशा हमारे शरीर को हर प्रकार से कमजोर कर देता है। हमारे आर्गन पर इसका असर पड़ता है। धुम्रपान निषेध दिवस के तहत सीबीएमओं डॉ. खराड़ी द्वारा स्वास्थ कर्मियो को धूम्रपान नही करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर डॉ. दिनेश पाटीदार, डॉ. दिनेश कन्नोजे, डॉ. फैजान उस्मानी, रघुनंदन पाटीदार, बीपीएम शैलेन्द्र कुमार दवे, कैलाश पंवार, गोपाल राठौर, अनूप जोशी, अनिता जोशी, खेरुनिषा खान आदि उपस्थित थे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

