– भाजपा ने डॉ आम्बेडकर जयंति पर किया माल्यापर्ण
जावरा। भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर भारत देश के सशक्त विभुति थे, बाबा साहब उस दौर में सर्वश्रेष्ठ वकील थे, इसी कारण उन्है भारत देश के संविधान निर्माता समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। डॉ आम्बेडकर ने देश के सभी नागरिकों को संविधान में समान अधिकार दिए हैं।
यह बात भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने भारत रत्न डॉ भीमराव आम्बेडकर की जयंति के अवसर पर कोर्ट परिसर स्थित उद्यान में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए कहीं। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। माल्यापर्ण के दौरान महेश सोनी, नंदकिशोर महावर, अभय कोठारी, महेन्द्रसिंह बामनखेड़ी, मनीष ऊंटवाल, मुकेश प्रजापत, वीरेन्द्रसिंह चौहान, तेजु कदम, मोहनलाल बोरीवाल, चन्द्रप्रकाश सोलंकी, रजत सोनी, सुरेश चोरडिय़ा, जितेन्द्र यादव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजुद रहे। 




