जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल के छात्रों ने बास्केटबॉल के संभागीय टूर्नामेंट में जिले की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में 5 बालक और 4 बालिकाओं ने 20 सितंबर को आगर में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा दिखाई। वहीं, अंडर-17 वर्ग में 2 बालिकाओं और अंडर-19 वर्ग में 6 बालिकाओं ने 21-22 सितंबर को उज्जैन में हुए मुकाबलों में जिले का मान बढ़ाया। चयनित खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) बास्केटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो गुना और सतना में आयोजित की जाएगी। महावीर जैन नेशनल स्कूल के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर स्कूल और जिले में हर्ष का माहौल है, और राज्य स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
स्कूल के डायरेक्टर, डॉ. अश्विन गंगवाल ने खिलाडय़िों की इस सफलता पर कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है। छात्रों ने मेहनत और समर्पण के साथ खेल में उत्कृष्टता हासिल की है। हमें विश्वास है कि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी तरह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और जिले तथा स्कूल का नाम रोशन करेंगे। हम उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ देते हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

