– पूष्पा वरुण को मिला लीनेस ऑफ द ईयर, विनीता और रेखा को मिला गोल्डन अवार्ड
– लीनेस क्लब जावरा की अध्यक्ष ने क्लब की सदस्यों को दिया सेवा सम्मान
जावरा। समाज सेवा शब्द सुनने में जीतना अच्छा लगता हैं, करने में उतना ही कठिन होता हैं, पीडि़त मानवता के साथ ही पशु, पक्षियों की सेवा का कार्य लीनेस क्लब जावरा लगातार करता रहा हैं, दिन दुखियों के साथ ही दिव्यांगों की सेवा के क्षैत्र में लीनेस क्लब जावरा ने अपनी अनुठी छाप छोड़ी हैं, अपनी सेवा गतिविधियों के बल पर क्लब ने जावरा ही वरन पूरे इंदौर डिस्ट्रिक्ट में अपनी पहचान बनाकर सर्वश्रेष्ठ सेवागतिविधियों का अवार्ड पाकर जावरा को गौरान्वित किया हैं। यह बात रश्मि डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने लीनेस क्लब जावरा द्वारा आयोजित अवार्ड सेरेमनी के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में सम्बोधित करते हुए कहीं। लीनेस डिस्ट्रिक्ट की प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पुष्पा वरुण ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष कविताकुंवर चौहान ने देते हुए क्लब की सभी सदस्याओं और वर्षभर सेवा गतिविधियों में सहयोग देने वाले दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकाल को सफल को बनाने के लिए मिले सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। ध्वज वंदना गायत्री अरोड़ा ने प्रस्तुत की। मनोरंजक स्वागत गीत हेता ठक्कर ने गाया। क्लब पदाधिकारियों व सदस्याओं ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि रश्मि पाण्डेय का शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। संचालन जागृति ठक्कर ने किया। आभार प्रथम उपाध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने माना।
वर्षभर की सेवा का मिला सम्मान –
लीनेस क्लब द्वारा सत्र 2024 में क्लब की सदस्यों के सहयोग से की गई सेवा गतिविधियों के लिए क्लब अध्यक्ष कविता कुवंर चौहान ने सभी को विशिष्ट सेवा और सेवा सम्मान से पुरुस्कृत किया। अवार्ड सेरेमनी में लीनेस ऑफ द ईयर का अवार्ड पुष्पा वरुण को मिला, वहीं गोल्डन अवार्ड क्लब सचिव वीनिता सोनी और कोषाध्यक्ष रेखा रावल को मिला। इसके साथ विशिष्ट सेवा अवार्ड रजनी अरोड़ा, कामिनी राठौर, पुष्पा गुप्ता, सलमा डेविड, यास्मीन खान, मोनिका सोलंकी, जागृति ठक्कर, पुष्पा साहु, प्रेरणा राठौर, संगीता सोनी, चंचल गादिया, रमा अग्रवाल, श्वेता जैन तथा अर्पिता रावल को दिया, साथ ही शेष सभी सदस्याओं को सेवा सम्मान अवार्ड भेटकर सम्माननीत किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.