जावरा। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता एवं जावरा त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के वरिष्ठ अनिल चोपड़ा को प.पु. गव्च्छधिपति वर्तमानाचार्य श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म.सा. ने अ.भा. त्रिस्तुतिक श्रीसंघ का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अर्हत ध्यान योगी गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय रविन्द्र सूरीश्वर जी म.सा., गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म.सा. ने भी चोपड़ा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया था। चौपड़ा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर इष्ट मित्रो ने आचार्य श्री का आभार प्रकट करते हुवे चोपड़ा को बधाई देते हुवे यशस्वी कार्यकाल की कामना की। चौपड़ा के मनोनयन पर कमल नाहटा, अशोक लुक्कड़, मदनसिंह चोरडिया, विनोद मेहता, शिखर धाड़ीवाल, भूपेंद्र रुणवाल, देवेंद्र धाड़ीवाल, संदीप श्रीमाल, पीयूष चपडोद, मनीष मेहता, जितेंद्र संचेती, अभय चोपड़ा, अर्पित आंचलिया जावरा, श्रेणिक लूणावत, सौरभ जैन, सिद्धार्थ जैन इन्दौर, राजेन्द्र सेठिया, विजय तलेरा,राजेन्द्र धाड़ीवाल रतलाम आदि ने बधाई दी।




