जावरा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नपा पार्षद अजयसिंह भाटी को जावरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ राजेंद्र पांडे द्वारा नगर पालिका परिषद जावरा मे पुन: विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया है। जिस पर कोर्ट परिसर स्थित जरदाद खान एवं राहुल पहाडय़िा अधिवक्ता के कार्यालय पर विधायक प्रतिनिधि भाटी का पुष्प मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया और विधायक डॉ राजेंद्र पांडे का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता विजय औरा, अशोक सेठिया, स्नेहा मेहरा, विनयसिंह श्रीमाल, यशवंत सुराणा, सैयदशफात रसूल, सरफराज अली शाह, असलम खान, अकबर मिर्जा, समरथ साहु, रमेशचंद सोलंकी, जितेंद्रसिंह चंद्रावत, सुनील जाट, अनुकूल श्रोत्रिय, देवेंद्र चौहान, अश्विन पालीवाल, चंद्रप्रकाश परिहार, हेमंत भट्ट के साथ इफ्तेखार पठान, ओम शर्मा मौजुद रहे।


