– आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के अंतराष्ट्रीय शिक्षक ने करवाई पूजा सम्पन्न
जावरा। अल्प वर्षा से जुझ रहे जावरा व आसपास के क्षैत्र में अच्छी वर्षा तथा जावरा शहर में शांति और समृद्धि की कामना को लेकर शहर के नाहर परिवार ने रूद्र पुजा करवाई। स्थानीय यार मंजिल पैलेस पर आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के अन्तराष्ट्रीय शिक्षक सुनील जैन ने उक्त रूद्र पूजा सम्पन्न करवाई।
नाहर परिवार के बाबूलाल नाहर, शेखर नाहर, विदित नाहर, विजय नाहर ने बेंगलुरु से पधारे परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकरजी के अनन्य भक्त सुनील जैन सहित सभी पंडितों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार पूर्व पार्षद प्रदीप शर्मा द्वारा संचालन किया गया। अंजनी नंदन उपाध्याय, निशा मोदी द्वारा शुभ मधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। मुख्य यजमान के रूप में शेखर नाहर, विदित नाहर, ने पूजा का लाभ लेते हुए पौधारोपण भी किया।
पूजा और आरती में इनकी रही उपस्थिति –
रूद्र पुजा और आरती का लाभ अतुल नाहटा इंदौर, हीरेंद्र वाघेला, बीएल पुरोहित, रवि गेहलोत रतलाम, सुनील कोठारी, कमल नाहटा, अशोक चोपड़ा, अभिदीप शाकल्य, महेंद्र गोखरू, देवेंद्र धनगर, शेखर धारीवाल, अनिल पामेचा, श्रेणिक धारीवाल, मनोज मेहता, राजेश बोडिया, यश जैन, अरुण संघवी, विमल बारिया, निलेश दसेड़ा, रामानुज उपाध्याय, संदीप राका, राजेंद्र त्रिवेदी, देवेंद्र भारद्वाज, विमल सिसोदिया, कांतिलाल जैन, शरद डूंगरवाल, राजकुमार मारवाड़ी, जया शर्मा, नीलम बैरिया, नेहा बरिया, दीपिका डोडिया, संतोष शर्मा, निशा सुखनानी, प्रिया दायम आदि में लिया। आयोजन में विवेक बरिया, सुरेन्द्र सुराना, प्रकाश अरोड़ा, अरविंद पाटीदार, शिवराज आर्य, उमेश शर्मा, सुधीर सेठिया, सतीश उपाध्याय, राकेश चोरडिय़ा, प्रदीप पंजाबी, जितेंद्र रूनवाल, आदि की सराहनीय भूमिका रही। आभार शेखर नाहर ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

