जावरा। शहर के पीपली बाजार स्थित जैन पंचायती नोहरा पर नौ दिवसीय नवपद ओलीजी का शुभारंभ सोमवार से हुआ। नवपद ओलीजी के प्रथम दिवस 135 आराधकों ने तप आराधना की। श्री राजेंद्र श्वेतांबर पैढ़़ी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस तप आराधना का लाभ स्व. प्रवीण बरडिय़ा, स्व. पवन बरडिय़ा की पावन पुण्य स्मृति में पारसमल हस्तीमल बरडिया परिवार ने लिया। प्रश्न मंच का संचालन सुभाष टुकडिय़ा ने किया। जिसमें विजेता विद्या चोरडिय़ा, जय छाजेड़, साधना दसेडा, पाशवी कोचट्टा का बहूमान त्रिस्तुति श्रीसंघ अध्यक्ष विजय आंचलिया, प्रकाश काठेड़, कमल नाहटा, सुरेंद्र कोचट्टा ने किया। प्रभावना पारसमल हस्तीमल बरडिया परिवार की ओर से वितरित की गई। तप आराधकों की सेवा राजेंद्र जैन महिला परिषद अध्यक्ष ज्योति बोहरा, सचिव सरोज कोलन ने अपने साथियों के साथ की। उत्कृष्ट सेवा का बहुमान बरडिया परिवार ने किया। 
इस अवसर पर निलेश दसेडा, औनिश पगारिया, महावीर जैन, अनिल ओस्तवाल, विमल चपड़ोद, दीपा बरडिय़ा, ललिता नांदेचा, श्रीकांता ओस्तवाल, अनीता नंदेचा, श्रद्धा छाजेड़, मीनू बोहरा, ललिता श्री श्रीमाल आदि मौजुद रहे। आभार औलीजी संयोजक अशोक झामर ने माना।






