• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा के मास्टर प्लान में 80 फीट चौड़ा है जावरा-हरियाखेड़ा रोड़, बरगढ़ बायपास से होगा कनेक्ट
जावरा

जावरा के मास्टर प्लान में 80 फीट चौड़ा है जावरा-हरियाखेड़ा रोड़, बरगढ़ बायपास से होगा कनेक्ट

EditorBy EditorSeptember 22, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सड़क बनने से कई कॉलोनियों की होगी कनेक्टीविटी, भविष्य में आएगी नई क्रांति
– जावरा से बरगढ़ बायपास तक रोजगार की बढ़ेगी नई संभावनाए, नए रहवासी क्षैत्र भी होंगें विकसित
शैलेन्द्रसिंह चौहान, जावरा
चौपाटी चौराहे से हरियाखेड़ा तक प्रस्तावित सड़क जो कि वर्तमान में अतिक्रमण की भेंट चढ़ी हुई हैं। पूर्व में यह सड़क राजनैतिक प्रतिद्ववंताओं की भेंट चढ़ी हुई थी, लेकिन जावरा शहर के मास्टर प्लान में पूर्व से ही यह सड़क प्रस्तावित हैं, वर्तमान में इस सड़क के लिए 20 फीट की जगह भी नहीं मिल रही हैं, लेकिन मास्टर में प्यान में यह सड़क करीब 80 फीट चौड़ी प्रस्तावित हैं। इस सड़क को बरगढ़ फंटे से भैसाना फंटे तक बन रहे बायपास से कनेक्ट किया जाना भी प्रस्तावित हैं। इस सड़क के बनने से जावरा से लेकर हरियाखेड़ा और बरगढ़ तक नई क्रांति आएगी। इस सड़क के बनने से इस पर रोजगार के साथ निवास के लिए नई संभावनाए बनेगी और जावरा के विकास को नई दिशाए मिलेगी। वहीं इस रोड़ से श्रीनगर, राठौर, पटेल, काटजु नगर जैसी कई बड़ी कॉलोनियों की कनेक्टीविटी मिलेगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
जावरा के प्रमुख चौपाटी चौराहे से लगे पिपलौदा रोड़ चौराहे से लेकर ग्राम हरियाखेड़ा तक की सड़क निर्माण के लिए शहर से लेकर विधानसभा तक सुगबुगाहट तेज हो गई हैं। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने इस सड़क के लिए हालही में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को ज्ञापन दिया तो विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने भी भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए वित्तमंत्री से इस सड़क निर्मांण के लिए अतिरिक्त राशि की मांग की, साथ ही नपा ने इस सड़क निर्माण के लिए सिहस्थ मद से राशि के लिए प्रस्ताव भेजा हैं। ऐसे में अब इस सड़क निर्माण में आने वाले सभी रोड़े समाप्त होने की कगार पर हैं। कुछ अतिक्रमण पूर्व में हट गए, कुछ अब भी बाकी –
पिपलौदा रोड चौराहे से लेकर महाराणा प्रताप मांगलिक भवन से होकर पटेल कॉलोनी तक पूर्व में राजस्व अमले ने सीमांकन करते हुए अतिक्रमण चिन्हित किए थे। जिस पर पिपलौदा रोड़ चौराहे से श्रीनगर कॉलोनी तक जो अतिक्रमण था उसे पूर्व में हटा दिया गया था। लेकिन वर्तमान में भी कुछ अतिक्रमण व्याप्त हैं, जिसे हटाने के लिए नगर पालिका ने राजस्व विभाग को पत्र भेजा हैं। इधर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने नाली निर्माण के लिए विधायक निधी से 19 लाख की राशि स्वीकृत कर नपा को उक्त राशि हस्तातरिंत भी कर दी हैं।
टीएनसी के नक्क्षे में भी 24 मीटर चौड़ी है यह सड़क –
पिपलौदा रोड़ चौराहे से लेकर प्रताप मांगलिक भवन तक की इस सड़क के समान्तर बसी नाहटा कॉलोनी के टीएनसी से अप्रुव नक्क्षे में भी इस सड़क की चौड़ाई करीब 24 मीटर प्रस्तावित हैं। वहीं मास्टर प्लान में भी इस सड़क की चौडाई 24 मीटर करीब 80 फीट चौड़ी प्रस्तावित हैं। लेकिन अतिक्रमण के चलते वर्तमान में इस सड़क पर इतनी जगह नहीं बची हैं। भविष्य में आएगी नई क्रांति –
जावरा प्रापर्टी ब्रोकर्स एसोसिएशन अध्यक्ष हेमंत श्रीमाल ने बताया कि जावरा से हरियाखेड़ा तक ही यह सड़क आने वाले भविष्य में नई क्रांति लाएगी। इस सडक के बनने से जावरा से लेकर बरगढ़ बायपास तक रोजगार की नई संभावनाए और कई रहवासी क्षैत्र विकसित होंगे। क्योंकि पिपलौदा रोड़ की एक पट्टी जिस पर बीज निगम और गन्ना विकास की जमीन है, जिस पर कोई विकास हो नहीं सकता हैं, ऐस में अब केवल एक ही पट्टी बची हैं, जिस पर विकास की संभावनाए हैं। जावरा शहर का मास्टर प्लान लागू हो चुका हैं, उसके अनुरूप काम भी प्रारंभ हो चुके हैं।

Post Views: 628
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

By EditorAugust 9, 2026

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने की घोषणा, पौधारोपण के साथ हुआ आयोजन जावरा। आनंदी…

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.