– 19 वर्ष वर्ग आयू समूह बालक /बालिका प्रतियोगिता त्रिमूर्ति कान्वेंट स्कूल हैंडबॉल मैदान पर हुई
जावरा। 69 वीं संभागीय शालेय हैण्डबॉल 19 वर्ष आयू समह बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को स्थानिय त्रिमूर्ति कान्वेंट स्कूल के हैण्डबॉल मैदान पर हुआ। जिसमें करीब 300 से अधिक खिलाडिय़ों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में रतलाम व मंदसोर के खिलाडिय़ों ने जीत हांसिल की।
हैंडबॉल के मुख्य प्रशिक्षक एवं महारानी लक्ष्मीबाई शास. कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय रतलाम के व्यायाम निर्देशक विजय रावल ने देते हुए बताया की उज्जैन संभाग के मंदसौर, नीमच,देवास, आगर, शाजापुर, रतलाम, उज्जैन जिले के बालक एवं बालिकाओं की टीमों में लगभग 300 प्रतिभागियो ने प्रतियोगिता में सहभगिता की। चयनित बालक एवं बालिका आगामी 1 नवम्बर से 5 नवम्बर 2025 तक शिवपुरी में आयोजित 69 वीं राज्यस्तरीय शालेय प्रतियोगिता में भाग लेगे।
प्रतियोगिता में जिले के खेल अधिकारी दिपेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रतियोगिता सयोंजक एवं सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस, उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव, सह सयोंजक प्राचार्य संदीप सक्सेना, महेंद्रसिंह सोलंकी, अपारसिंह गंभीर, जगदीश चौहान, शंकरलाल मालवीय, महेंद्र शुक्ला, राहुल वर्मा, ओम प्रकाश परमार, मनीष शर्मा, जुल्फीकार अली कुरैशी, बद्रीलाल बसेर, विरेन्द्र गुर्जर, राहुल परमार आदि उपस्थित रहें।
रतलाम व मंदसौर रही विजेता –
व्यायम शिक्षक रावन ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक वर्ग में रतलाम विजेता, उप विजेता मंदसौर एवं बालिका वर्ग में विजेता मंदसौर एवं उपविजेता रतलाम टीम रही। प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से खेल विभाग के शाहिद हुसैन, शिक्षा विभाग के शिवम यादव, जावरा क्लब के अंसार हुसैन, अजय कदम, विजय बैरागी, पलक दायम, जयेश माली, जय मंडवारिया, त्रिशा पांचाल का सहयोग रहा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

