– दशहरा उत्सव समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
जावरा। दशहरा उत्सव समिति इकबाल गंज की बैठक ए ग्रेंड पदमा रिसोर्ट में संस्था के मुख्य संरक्षक पूर्व गृहमंत्री भारतसिंह की अध्यक्षता एवं परामर्शदाता विधायक राजेंद्र पांडे, डा. एच.एस.राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। सभा में संस्था के अध्यक्ष हरिनारायण अरोड़ा, सचिव अजयसिंह भाटी, कोषाध्यक्ष घनश्याम रामनानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मो.यूसुफ कड़पा, न.पा.उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, राजेंद्र गर्ग, पवन मोदी, नितिराजसिंह, महेंद्र गंगवाल, अशोक सेठिया, नंदकिशोर महावर, मोहन पटेल, महेश सोनी, जितेंद्र टुकडिय़ा, भोजराज सिंह परिहार एवं मुनिराज सिंह उपस्थित रहे।
बैठक में ये लिए निर्णय –
सचिव अजयसिंह भाटी और कोषाध्यक्ष घनश्याम रामनानी ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दशहरा हर्षोल्लास के साथ 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा, दशहरा मैदान पर 51 फिट का रावण 31-31 फिट के मेघनाथ और कुंभकरण का श्री राम जी की सेना द्वारा वध किया जाएगा। प्रतिवर्षानुसार सायं 4 बजे ताल नाके से भगवान श्री राम जी की सवारी ढोल धमाके के साथ प्रारंभ हो कर बोहराबाखल, बजाजखाना, कोठीबाजार, नीमचोक, लक्ष्मीबाई रोड, रतलामी गेट होते हुए इकबालगंज दशहरा मैदान पहुंचेगी। जंहा आतिशबाजी होगी, राम रावण के बीच सांकेतिक युद्ध होगा। तत्पश्चात परंपरानुसार नितिराजसिंह द्वारा प्रतीक स्वरूप रावण की नाभी पर तलवार मारी जाएगी और सायं 7.15 बजे श्री राम जी द्वारा बाण चला कर रावण का वध किया जाएगा।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

