– विधानसभा में विधायक डॉ पाण्डेय के सवाल पर बोले पंचायत मंत्री
जावरा। बीते पांच वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि सिंचाई,वित्त योजना से विभिन्न कार्य एवं खेल मैदान निर्माण के 23 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से 454 कार्यो की स्वीकृति दी गई हैं। उक्त जानकारी पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर जवाब देते हुए दी। पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जावरा व पिपलौदा विकासखण्ड के 191 स्थानों पर खेत तालाब,चेक डेम, रिचार्ज शाफ्ट, गेबियन व तालाब निर्माण का कार्य किया गया। इसी तरह विगत वर्षों में 15 वित्तमद से 86 कार्यो की स्वीकृति दी गई। तीन करोड़ 84 लाख रु की लागत के इन कार्यो में पाईप लाईन, नाला निर्माण, पंचायत, सामुदायिक भवन निर्माण, मांगलिक भवन, सामुदायिक शौचालय, महिला स्नानगृह जैसे कार्य स्वीकृत किये। 5 वे वित्त से 3 कार्य एवं स्टाम्प शुल्क मद से 6 कार्य स्वीकृत हुए। इसके अलावा 150 स्थानों पर खेल मैदानों का निर्माण किया गया।
सात सालों में 11 हजार 150 की मृत्यु पर दी सहायता राशि –
जावरा विधायक डॉ पांडेय के एक अन्य प्रश्न पर श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया कि रतलाम जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत विगत सात वर्षों में 11150 की मृत्यु होने पर 5 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई। श्रम मंत्री ने आगे बताया कि विगत 10 वर्षों में जिले के उद्योगों में घटित दुर्घटनाओं में 6 श्रमिकों की मृत्यु हुई हैं। वही 5 श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हुए। इस दौरान उद्योग प्रबन्धन के खिलाफ आधा दर्जन शिकायते भी हुई है। जावरा विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर पंचायत मंत्री पटेल ने बताया कि विगत 10 वर्षों में रतलाम जिले की ग्राम पंचायतों में गुणवत्ता विहीन कार्य, अनियमितता करने जैसी 86 शिकायतें प्राप्त हुई। इनमें 79 प्रकरण विहित न्यायालय जिला पंचायत में दर्ज किए गए, जिनमे 27 शिकायतों का निराकरण किया गया हैं। शेष 52 मामलों की जांच चल रही हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.