जावरा। भाजपा की स्थापना दिवस के अवसर पर बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत बूथ क्रमांक 225 पर प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सुभाष टुकडिय़ा एवं नगर भाजपा महामंत्री सोनू यादव ने भाजपा बूथ समिति की बैठक की पन्ना प्रमुख की बैठक की लाभार्थी से संपर्क किया एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मोदी जी के बूथ पर भाजपा को मिलने वाले वोट के अतिरिक्त 370 वोट प्रत्येक बूथ पर अधिक दिलवाने का संकल्प लिया। अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर बूथ अध्यक्ष अंकित औरा, भेरूलाल औरा, राधेश्याम औरा, मनीष ऊंटवाल, अभिषेक मंडलोई, सुनील औरा, मांगीलाल औरा, संपत बाई धाकड़, कला बाई धाकड़, शांतिबाई धाकड़ उपस्थित थे।