– रतलाम रोड़ स्थित काशी साड़ी के शोरुम पर बदमाशों ने बोला धावा, ताले तोड़े, सीसीवीटी कैमरे भी उखाड़ दिए
– शटर तोड़कर की आवाज सुनकर बटालियन गैट पर तैनात सैनिक ने शोर मचाया तो भाग खड़े हुए बदमाश
जावरा। रतलाम रोड़ स्थित 24 वीं वाहिनी वि.स. बल के मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने स्थित राजेन्द्र नगर में श्री काशी साड़ी शोरुम पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया। बदमाश चोरी की नियत से दुकान पर पहुंचे और दुकान के ताले तोडऩे में सफल हो गए, बदमाशों ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ दिए, जैसे ही शटर तोडऩे की आवाज हुई तो बटालियन के गेट पर रात में तैनात सैनिक बेच नं. 534 संतोष रायकवार को चोरी करने का अंदेशा हुआ तो उसने तत्काल देखा और शोर मचाया तो शोर सुन बदमाश मौके से भाग खड़ा हुआ, घटना रात करीब ढाई बजे की बताई है।
शोरुम संचालक सुनीलदास बैरागी ने सुबह औद्योगिक क्षैत्र थाना पहुंचकर आवेदन दिया, जिसमें बताया कि रात करीब ढाई बजे अज्ञात बदमाश ने उनकी साड़ी शोरुम के ताले तोड़े तथा दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर फैंक दिए है। शटर का ताला तोड़ते हुए बदमाशा सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। हालाकि बटालियन के सैनिक बेच नं. 534 संतोष रायकवार की सतर्कता से किसी प्रकार की कोई नुकसानी नहीं हुई है, लेकिन बदमाश रतलाम फोरलेन पर बटालियन के सामने शटर के ताले तोडऩे और सीसीटीवी उखाडऩे में सफल हुआ।


