जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी, क्रय और विक्रय के विरुद्ध जारी अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस को सफलता मिली हैं, पुलिस ने कार से एमडी की तस्करी करते हुए जिला खरगौन और झाबुआ के तीन युवकों को 33 ग्राम एमडी सहित गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एमडी व कार सहित करीब 18 लाख रुपए का मश्रुका जब्त किया हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया हैं।
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा (ग्रामीण) डॉ शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी के नेतृत्व में टीम गठित की गई । उक्त टीम के ढोढर चौकी प्रभारी उनि सत्येन्द्र रघुवंशी एवं सउनि राधेश्याम मीणा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना के आधार पर महू-नीमच फोरलेन, बरखेड़ी फंटा ढोढर पर क्रेटा कार रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 18 सी 8288 को रोककर कार की तलाश्ी ली तो कार से पुलिस को अवैध मादक पदार्थ 33 ग्राम एमडी किमती 03 लाख रूपये मिली। पुलिस ने मामले में एमडी तस्करी के मामले में आरोपी ताहिर खां पिता बबलू खां मेवाती (21), सोहेब खां पिता नकीब खां मेवाती (20) दोनो निवासी निमरानी थाना बलकवाड़ा जिला खरगोन तथा सरदार खां पिता काजू खां शेख (53) निवासी खवासा थाना थांदला जिला झाबुआ को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की 8/22 धारा में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस रिमाण्ड पर लेकर जप्त एमडी ड्रग्स के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है । प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपीयों की गिरफ्तारी की जावेगी ।
18 लाख का मश्रुका जप्त –
मामले में रिंगनोद पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स वजनी 33 ग्राम किमती करीबन 3 लाख रुपए तथा एक क्रेटा कार किमती 15 लाख रुपए सहित कुल 18 लाख रुपए का मश्रुका जप्त किया हैं। मामले में रिंगनो थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी एवं उनकी टीम उनि सत्येन्द्र रघुवंशी, राजेश मालवीय, सउनि राधेश्याम मीणा, प्र.आऱ. राहुल उपाध्याय, तेज सिंह, आर. नरेन्द्र सिंह जगावत, शोभाराम वर्मा, जितेन्द्र व्यास, राकेश लोहार, सैनिक छत्रपाल की सराहनीय भुमिका रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

