– उज्जैन जिले के बडऩगर तहसील की ग्राम पंचायत खड़ोतिया का मामला
– आबादी की जमीन पर प्लाट देने के एवज में मांगे थे रुपए
उज्जैन। जिले की बडऩगर तहसील की ग्राम पंचायत खड़ोतिया के पंचायत सचिव भरतलाल चौधरी को आबादी की जमीन पर प्लाट के एवज में रुपए 20 हजार की रिश्वत लेते हुए ईओडब्ल्यू उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा हैं। फिलहाल ग्राम पंचायत पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई जारी हैं।
ईओडब्ल्यू डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि फरियादी लखन पिता रामचंद्र चंद्रवंशी निवासी ग्राम खडोतिया तहसील बडनगर जिला उज्जैन ने पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन दिलीप सोनी 11 फरवरी 2025 को शिकायत की, जिसमें बताया कि ग्राम पंचायत खडोतिया का पंचायत सचिव ग्राम आबादी की जमीन पर प्लाट देने के एवज में रुपए 20 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा हंै। पुलिस अधीक्षक द्वारा शिकायत की तस्दीक कराई गई शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत खडोतिया तहसील बडनगर जिला उज्जैन के पंचायत सचिव भरतलाल चौधरी निवासी सीमलावदा तह. बडऩगर जिला उज्जैन को ग्राम पंचायत खडोतिया मे ही 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए टीम द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया। कारवाई में अमित वट्टी उप पुलिस अधीक्षक, अनिल शुक्ला निरीक्षक, रीमा यादव निरीक्षक, अर्जुन मालवीय उप निरीक्षक, अशोक राव सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, संतोष शर्मा, विशाल, बादल, गौरव जोशी, मनोज आरक्षक चंद्रशेखर, भरत मंडलोई, राकेश जटिया शामिल हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

