– श्रीसंघ अध्यक्षों के आतिथ्य में किया सम्मान
जावरा। पुण्य सम्राट शिक्षा समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा पर समाज की धार्मिक पाठशालाओं की शिक्षिकाओं तथा पाठशालाओं के बच्चों का जिन्होंने नियमावली के नियमों का पालन करने वालो के साथ-साथ दीपावली पर पटाखे नहीं छोडऩे के पछखाण लिए थे उन सभी का उपहार वितरित कर सम्मान किया। अतिथि श्रीसंघ अध्यक्ष विजय आंचलिया, इंदरमल दसेडा, सूजानमल दसेडा, अनिल धारीवाल, धर्मेन्द्र तांतेड, तेजमल मेहता, प्रदीप सिसोदिया, सारिका कोलन ने भी बच्चो का उत्साहवर्धन किया। इधर बच्चों में प्रथम पुरस्कार सिद्धम मनीष कोचर, द्वितीय हिमानु-सुनील दसेडा, तृतीय कल्प- अभिषेक बोरदिया रहे। चातुर्मास में तपस्या अंतर्गत 8 व 11 उपवास तथा अन्य तपस्वीयों का भी बहुमान किया गया। समिति अध्यक्ष सुरेश पगारिया द्वारा धार्मिक शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को संस्कारी व धर्म के प्रति लग्नशील रहने की शिक्षा दी। अब पाठशाला के कई बच्चे दूसरे शहर-गांव में जाकर कल्प सूत्र वाचन व अन्य धार्मिक क्रियाएं करवा रहे है। इस मौके पर श्रेणीक धारीवाल, राजकुमार मारवाडी, यशवंत चोरडिया, सचिन चत्तर, शशांक मेहता, अमित चोरडिया, सुमित दसेडा आदि समाजजन उपस्थित थे। संचालन वर्षा रुनवाल, पूनम पगारिया ने किया।


