– लगभग 2557 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकापर्ण विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने किया
– 2017 करोड़ की माही जल प्रदाय योजना का शुभारंभ भी जावरा से हुआ
– विधानसभा के 19741 हितग्राहियों के खातों में डली 86 लाख रुपए की राशि
– सखी वन स्टॉप सेंटर का भी हुआ शुभारंभ
जावरा। सबका साथ,सबका विकास को चरितार्थ करते हुए जावरा विधानसभा क्षेत्र में विकास का नया अध्याय लिखा गया है।शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क, विद्युत, ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के सभी विकास कार्यो को स्वीकृति दिलाकर गतिमान करने का प्रयास किया है। अन्य क्षेत्रों की अपेक्षाकृत जावरा विधानसभा क्षेत्र में अधिक सौगातें मिली है।

उक्त विचार जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विकास उत्सव के तहत लगभग 2557 करोड़ रु की लागत के विकास कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में अतिथि के रूप में व्यक्त किये। कार्यक्रम को विधायक डॉ पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बीते 20 वर्षो में प्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं को लागू किया,उससे आमजन का विश्वास सरकार के प्रति बढ़ा है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में अरबो रुपये के विकास कार्यो का इतिहास बना है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के. सिंह कालूखेड़ा ने सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की लोककल्याण कारी योजनाओं का उल्लेख किया। स्वागत भाषण तहसीलदार लीना जैन ने दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल से वर्चुअल रूप से विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। मंच पर भाजपा विधानसभा सयोजक महेश सोनी, सह सयोजक बद्रीलाल शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मुकेश बग्गड,अमित पाठक,राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा,महेंद्र सिंह केरवासा, तहसीलदार लीना जैन,सीएमओ दुर्गा बामनिया, जनपद पंचायत सीईओ बलवंत नलवाया,पलक अग्रवाल सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
विधानसभा क्षैत्र के 19741 हितग्राही हुए लाभान्वित –
कार्यक्रम के आरम्भ में उज्जवला व लाडली बहना योजना के हितग्राहियों को रसोई गैस में सब्सिडी मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से प्रदान की।जावरा विधानसभा क्षेत्र में 19741 हितग्राहियों को 86 लाख रु राशि प्रदान की गई। विधायक निधि से पिपलौदा व जावरा क्षेत्र की आंगनवाड़ी केंद्रों को सामग्री प्रदान करने पर कार्यकर्ता व सहायिकाओं द्वारा स्वागत किया गया। जावरा नगर में महिला व बाल विकास विभाग द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया।सेंटर के बारे में जानकारी स्वाति व्यास द्वारा दी गई। अतिथियों द्वारा जावरा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यो के भूमिपूजन व लोकार्पण एक साथ किया गया।अंत मे सीईओ श्री नलवाया ने आभार व्यक्त किया।

इन कार्यो का भूमिपूजन व लोकार्पण हुआ –
विकास उत्सव के तहत जावरा के बीएलएम पैलेस पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, केकेसिंह कालूखेड़ा आदि ने करीब २२५७ करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन व लोकापर्ण किया। जिनमे 2017 करोड़ की माही जल प्रदाय योजना, 325 करोड़ की मझोडिया जल प्रदाय समूह योजना, जावरा नगर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण, 50 बिस्तरीय सिविल हॉस्पिटल पिपलौदा, बाल चिकित्सालय जावरा के पीआईसीयू वार्ड, जावरा ब्लाक पब्लिक मेडिकल यूनिट, उप स्वास्थ्य केंद्र गोंदीशंकर, रोला, चिपिया, आम्बा, भगतसिंह महाविद्यालय जावरा की बाउंड्रीवाल का लोकार्पण किया l

ग्राम कोटड़ा में देवझर मार्ग, ग्राम ठिकरिया में सीसी रोड, इस्लामनगर में सामुदायिक भवन, लालाखेड़ा में सामुदायिक भवन, ग्राम ठिकरिया में सामुदायिक भवन, मोयाखेड़ा हरिजन बस्ती में सीसी रोड़, झांझाखेड़ी में सामुदायिक भवन, आलमपुर ठिकरिया में नाला निर्माण, झालवा में सामुदायिक भवन, मोरिया, ढोढर, नागपिपलिया में सुदूर सड़क, कलालिया, पिपल्याजोधा, असावती में गौशाला निर्माण, ग्राम रोला से हाट पिपल्या, जावरा-आलोट रोड से मण्डावल प्रधानमंत्री सड़क, पिंगला व मलेनी नदी पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत ब्रिज निर्माण, लोक निर्माण विभाग की सड़को में आक्यादेह से मामटखेडा, गोंदीधर्मसी से मिंडा जी, पिपल्याजोधा से ढोढर, कलालिया से झालवा, हसन पालिया से माताजी मंदिर, ग्राम पंचायत से मगरा पर्यटन स्थल सुजापुर, पिपलोदी से मोयाखेड़ा, मावता से बेहपुर के अलावा विधायक निधि से मावता में सांस्कृतिक शेड ,पिपलौदा नगर में एसडीआरएफ योजना अंतर्गत रोजड नदी पर नाला, जावरा नगर में पीलिया खाल नाला पर रिटनिंग वाल व मुख्यमंत्री अधोसंरचना तृतीय चरण के कार्य सम्मिलित है।

२५५७ करोड़ रुपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण के शिलान्यासो का अनावरण करते हुवे


