अग्रसेन जयंती महोत्सव : अग्रवाल महासभा की साधारण बैठक 4 दिवसीय आयोजन की रूपरेखा बनी
जावरा। अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रवाल महासभा अध्यक्ष मनीष जाजोदिया की उपस्थिति में साधारण सभा की बैठक राधेश्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमे सभी पूर्वाध्यक्ष व समाज के वरिष्ठ ने अपने सुझाव दिए । महासचिव विजय बंसल ने बताया कि अग्रवाल महासभा और अग्रवाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में इस बार भी 4 दिवसीय अग्रसेन जयंती मनाने का निर्णय लिया गया है । जिसमें बालक,बालिकाओं तथा महिलाओं की अनेको प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। अग्रसेन जयंती के एक दिन पूर्व समाजजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम एवम अग्रसेन मेले का आयोजन किया जाएगा। 15 अक्टूबर को राधेश्याम मंदिर से चल समारोह निकाला जाएगा। तत्पश्चात महाराजा अग्रसेन की महाआरती की जायेगी। साथ ही पुरुस्कार वितरण एवम समापन होगा। आभार प्रथम उपाध्यक्ष आलोक मोदी ने माना।

