जावरा। नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा के पद पर बने रहने को चुनौती देने वाली याचिका मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने खारिज कर दी है। न्यायमूर्ति संदीप एन. भट्ट की एकलपीठ ने 28 नवंबर 2026 को रिट याचिका क्रमांक 9863/2026 में फैसला सुनाया।
याचिका पार्षद रुक्मण धाकड़ द्वारा संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर की गई थी। इसमें अध्यक्ष अनम कड़पा के पद पर कार्य करने की वैधानिकता को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ता का मुख्य तर्क था कि वर्ष 2022 में पार्षदों द्वारा अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनके निर्वाचन की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित नहीं हुई थी। याचिका में मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 45 का हवाला देते हुए कहा गया था कि अध्यक्ष के निर्वाचन की राजपत्र में अधिसूचना अनिवार्य है।
अध्यक्ष का निर्वाचन निर्वाचित पार्षदों ने किया –
वहीं, शासन की ओर से अदालत में पक्ष रखते हुए बताया गया कि वर्ष 2020 के संशोधन के बाद अध्यक्ष का निर्वाचन निर्वाचित पार्षदों द्वारा किया जाता है। जावरा नगर पालिका में 12 अगस्त 2022 को पार्षदों की पहली बैठक में अनम कड़पा अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। शासन ने वर्ष 2024 के संशोधन और अध्यक्ष के निर्वाचन से संबंधित प्रावधानों का भी हवाला दिया। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इस फैसले से नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा को बड़ी राहत मिली है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रुक्मण धाकड़ की याचिका खारिज
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

