• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

November 27, 2026

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, November 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार
क्राइम न्यूज़

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

Shailendra SinghBy Shailendra SinghNovember 27, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– महू-नीमच रोड पर महिंद्रा शोरूम के सामने हुई लूट का खुलासा; पुलिस ने 6.21 लाख नकद, बैग, दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त बाइक की जब्त
रतलाम। महू-नीमच रोड पर महिंद्रा शोरूम के सामने कलेक्शन के 8.15 लाख रुपये लूटने की घटना का स्टेशन रोड पुलिस ने 10 दिन के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने फरियादी के ड्राइवर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 6.21 लाख नकद, काला बैग, कलेक्शन दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है।
रतलाम में लूट की वारदात का खुलासा, ड्राइवर ही निकला साजिशकर्ता –
पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात में फरियादी का ड्राइवर ही शामिल था, जिसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।
मंदसौर-नीमच से कलेक्शन कर लौट रहे थे इंदौर –
पुलिस के अनुसार 19 नवंबर 2026 को हर्षित पिता नरेंद्र चंदाना, निवासी बैराटी कॉलोनी, इंदौर ने थाना स्टेशन रोड रतलाम में शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी कन्फेक्शनरी मार्केटिंग का व्यवसाय करते हैं और रतलाम, नीमच, मंदसौर, जावरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में गोली, बिस्किट और चॉकलेट की मार्केटिंग करते हैं। 19 नवंबर को फरियादी अपने ड्राइवर गजानंद उर्फ गोलू भिड़े के साथ दोस्त की कार से इंदौर से निकले थे। दोनों ने मंदसौर और नीमच से व्यापारिक कलेक्शन किया था। कुल 8 लाख 15 हजार 510 रुपये लेकर वे रतलाम होते हुए इंदौर लौट रहे थे। इसी दौरान महू-नीमच रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड में धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
400 से 500 ष्टष्टञ्जङ्क कैमरों की फुटेज खंगाली –
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश पन्द्रो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से लेकर करीब 150 से 200 किलोमीटर दूर तक के 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साइबर सेल, सीसीआर टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदिग्धों की तलाश की गई।
ड्राइवर की भूमिका पर गहराया शक –
जांच के दौरान फरियादी के ड्राइवर गजानंद उर्फ गोलू भिड़े के जवाब पुलिस को संतोषजनक नहीं लगे। घटना के दिन से ही उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही थी। पुलिस ने ड्राइवर के संपर्कों और गतिविधियों की जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि गजानंद अक्सर अपने मित्र चेतन मंडलोई और राजकुमार रायकवार के साथ रहता था। दोनों के साथ उसके खाने-पीने और शराब पीने की जानकारी भी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने इंदौर में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चेतन मंडलोई और राजकुमार रायकवार को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने ड्राइवर गजानंद के साथ मिलकर लूट की योजना बनाने और वारदात को अंजाम देने की बात बताई। पुलिस ने गजानंद उर्फ गोलू भिड़े को भी गिरफ्तार कर लिया।
6.21 लाख नकद और बाइक जब्त –
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए मश्रुका में से 6 लाख 21 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इसके अलावा काले रंग का बैग, कलेक्शन के दस्तावेज और वारदात में प्रयुक्त लाल-काले रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल क्रमांक रूक्क-09-्रछ्व-8246 जब्त की गई है। जब्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में चेतन पिता कमल मंडलोई (26) निवासी द्वारकापुरी, इंदौर, राजकुमार पिता जीवनलाल रायकवार (37)निवासी बीजलपुर, इंदौर तथा गजानंद उर्फ गोलू पिता विष्णु भिड़े (33) निवासी रंगवासा, राऊ, इंदौर को गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका –
इस कार्रवाई में थाना स्टेशन रोड प्रभारी निरीक्षक मुनेन्द्र गौतम, थाना बिलपांक प्रभारी निरीक्षक अय्यूब खान, थाना रिंगनोद प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन, उपनिरीक्षक दीपक यादव, उपनिरीक्षक गुलाब सिंह सहित स्टेशन रोड थाना पुलिस, साइबर सेल, सीसीआर टीम और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रतलाम पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और लगातार पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया।

Post Views: 10
#crime news #Indore #MPPOLICE #police action #Ratlam news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

जावरा में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 1800 किलो महुआ लहान जब्त

November 26, 2026

घर में काम करने वाली महिला ही निकली चोर! रतलाम में 24 घंटे के भीतर चोरी का पर्दाफाश, 3.50 लाख के जेवर बरामद

November 26, 2026

चेतन्य कश्यप बने इंदौर के प्रभारी मंत्री, भोपाल और राजगढ़ की जिम्मेदारी भी संभालेंगे

November 25, 2026
Don't Miss
जावरा

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

By Shailendra SinghNovember 27, 2026

– अरूणोदय इनफार्मेशन सेंटर (एनजीओ) के माध्यम से होगा सेंटर का संचालन जावरा। रतलाम जिले…

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026

कालूखेड़ा में दर्दनाक हादसा : परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों की मौत,परिजनों का चक्काजाम

November 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

November 27, 2026

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.