भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप को इंदौर जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। इस संबंध में विभाग द्वारा 25 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया।
चेतन्य कश्यप के पास पहले से भोपाल और राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी है। इंदौर की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब वे प्रदेश के तीन जिलों के प्रभारी मंत्री होंगे।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में चेतन्य कश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के साथ इंदौर जिले का भी प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।




