– न्यूनतम वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारी होंगे लामबंद, प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा भी रहेंगे मौजूद
जावरा/रतलाम। अस्थाई एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 27 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे रतलाम कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में न्यूनतम वेतन लागू करने एवं अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किए जाने सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अंशकालीन कर्मचारी संघ रतलाम के अध्यक्ष दिनेश गामड़ और आउटसोर्स कर्मचारी संघ जावरा के अध्यक्ष राकेश चावरे ने जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत समस्त अस्थाई एवं आउटसोर्स कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी एकजुट होकर अपने हक और अधिकारों की आवाज बुलंद करें।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
रतलाम में 27 नवंबर को अस्थाई और आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, न्यूनतम वेतन व नियमितीकरण की मांग
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

