• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त

November 5, 2026

मौत बनकर दौड़ी कार! सादाखेड़ी ओवरपास से नीचे गिरी गाड़ी, दंपती और दो बच्चे गंभीर घायल; कपड़ों के बीच मिला लाखों का कैश

November 5, 2026

स्वामित्व योजना की रफ्तार पर प्रशासन का चाबुक, तीन तहसीलदारों को कलेक्टर की चेतावनी !

November 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, November 5
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त
क्राइम न्यूज़

जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त

EditorBy EditorNovember 5, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– राजस्थान से मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे आरोपी, रिंगनोद पुलिस ने कलालिया फंटा रेलवे अंडरब्रिज के पास घेराबंदी कर पकड़ा; 2.80 लाख का मश्रुका जब्त
जावरा/रतलाम। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना रिंगनोद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त मादक पदार्थों और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।
राजस्थान की ओर से आ रहे थे तस्कर, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा –
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 5 नवंबर 2026 को रिंगनोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान की ओर से मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने कलालिया फंटा रेलवे अंडरब्रिज के पास चिकलाना रोड पर घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों को रोककर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) और 10 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।हाथीखाना जावरा के दो निवासी गिरफ्तार –
पुलिस ने इस मामले में नूर मोहम्मद उर्फ नूरा, पिता गुल मोहम्मद (53)निवासी हाथीखाना, जावरा तथा भुरा उर्फ शाहनवाज, पिता खलील अहमद खान (31) निवासी हाथीखाना, जावरा को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) कीमत 1,30,000, 10 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत 1,00,000 के साथ हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 43 एमजे 5711 कीमत 50,000 सहित कुल 2,80,000 का मश्रुका जप्त किया हैं।
सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस –
दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों को मादक पदार्थ कहां से मिल रहे थे और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की रही महत्वपूर्ण भूमिका –
पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक जितेन्द्रपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी शिवेन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नशे के कारोबार पर पुलिस की सख्ती जारी –
रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी है।

Post Views: 1
#crime news #jaora news today #MD Drugs Seized Ratlam #NDPS #Ringnod Police Action #Smack Seized in Jaora #SMAKE
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

मौत बनकर दौड़ी कार! सादाखेड़ी ओवरपास से नीचे गिरी गाड़ी, दंपती और दो बच्चे गंभीर घायल; कपड़ों के बीच मिला लाखों का कैश

November 5, 2026

स्वामित्व योजना की रफ्तार पर प्रशासन का चाबुक, तीन तहसीलदारों को कलेक्टर की चेतावनी !

November 5, 2026

जावरा में MD ड्रग्स की तस्करी करते 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 90 हजार की MD ड्रग्स और बाइक जब्त

November 4, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त

By EditorNovember 5, 2026

– राजस्थान से मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर आ रहे थे आरोपी, रिंगनोद पुलिस ने…

मौत बनकर दौड़ी कार! सादाखेड़ी ओवरपास से नीचे गिरी गाड़ी, दंपती और दो बच्चे गंभीर घायल; कपड़ों के बीच मिला लाखों का कैश

November 5, 2026

स्वामित्व योजना की रफ्तार पर प्रशासन का चाबुक, तीन तहसीलदारों को कलेक्टर की चेतावनी !

November 5, 2026

जावरा में MD ड्रग्स की तस्करी करते 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 90 हजार की MD ड्रग्स और बाइक जब्त

November 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 40 ग्राम स्मैक और 10 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 2.80 लाख जब्त

November 5, 2026

मौत बनकर दौड़ी कार! सादाखेड़ी ओवरपास से नीचे गिरी गाड़ी, दंपती और दो बच्चे गंभीर घायल; कपड़ों के बीच मिला लाखों का कैश

November 5, 2026

स्वामित्व योजना की रफ्तार पर प्रशासन का चाबुक, तीन तहसीलदारों को कलेक्टर की चेतावनी !

November 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.