– वीपीआई रोड़ स्थित खदान वाली दरगाह के पास पुलिस की दबिश, 09.29 ग्राम MD ड्रग्स और मोटरसाइकिल सहित 1.40 लाख रुपये का मश्रुका जब्त
जावरा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रूष्ठ ड्रग्स की तस्करी के आरोप में 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 09.29 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त मश्रुके की कुल कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।
खदान वाली दरगाह के पास पुलिस ने दबोचा –
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इसके आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कटारिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने वीआईपी रोड़ स्थित खदान वाली दरगाह के पास, मंशापूर्ण रोड जावरा पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। उल्लेखनीय है कि जावरा शहर के कुछ शहरी इलाकों में एमडी तस्करी और बिक्री के आरोपी पकड़े गए हैं। लेकिन चौपाटी क्षैत्र की वीआईपी रोड़ पर एमडी तस्करी का मामला आना कई सवाल खड़े कर रहा हैं।
90 हजार की रूष्ठ ड्रग्स और बाइक जब्त –
पुलिस ने आरोपी मुस्तफा उर्फ समीर पिता मुन्ना खां, उम्र 21 वर्ष, निवासी गोल्डन साइकिल वाली गली, नीमचौक जावरा, जिला रतलाम के कब्जे से 09.29 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की। इसके साथ ही आरोपी के पास से काले रंग की हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक MP43/ZJ/0324 भी जब्त की गई। पुलिस ने मामले में एमडी और बाईक सहित करीब – 1,40,000 रुपये का मश्रुका जप्त किया हैं।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू –
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना जावरा शहर में हृष्ठक्कस् एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस अब आरोपी से MD ड्रग्स के स्रोत, उसे कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने के लिए भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पीआर प्राप्त कर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कटारिया, उपनिरीक्षक राकेश मेहरा, सहायक उपनिरीक्षक सगीर खान सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अब बड़े सवालों के जवाब तलाशना जरूरी –
जावरा सहित आसपास के क्षेत्रों में MD ड्रग्स जैसे खतरनाक नशीले पदार्थों की उपलब्धता चिंता का विषय है। सवाल सिर्फ एक युवक की गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि उस सप्लाई चेन का है जो युवाओं तक नशा पहुंचा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि MD ड्रग्स का असली सप्लायर कौन है ? आरोपी तक यह नशीला पदार्थ कहां से पहुंचा और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है? एक गिरफ्तारी से कार्रवाई पूरी नहीं होनी चाहिए, बल्कि नशे के कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को बेनकाब करना जरूरी है।


