– शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर पुलिस ने की कार्रवाई, असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों को दिया सख्त संदेश
जावरा/रिंगनोद । परवलिया डेरे क्षेत्र में विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने 5 व्यक्तियों को चिन्हित कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत निवारक कार्रवाई की है।
रिंगनोद थाना प्रभाारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि मामले में सुनील वास्केल, भीम प्रजापत, रवि कलवे, शाहरुख और राजू महतो शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाडऩे और विवाद फैलाने वाले तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है। थाना प्रभारी जादौन का साफ संदेश—शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर होगी तत्काल कार्रवाई!



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

