• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आलोट में 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्ती मामले में एक और गिरफ्तारी, 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

October 29, 2026

जावरा रेलवे स्टेशन पर बंद गेट बना मुसीबत : बुजुर्ग-दिव्यांग परेशान, रेलवे प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

October 29, 2026

करवा चौथ पर जावरा ट्रैफिक पुलिस की अनूठी पहल, हेलमेट पहनने वाले दंपत्तियों को पहनाई पुष्पमाला

October 29, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, October 30
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा रेलवे स्टेशन पर बंद गेट बना मुसीबत : बुजुर्ग-दिव्यांग परेशान, रेलवे प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल
जावरा

जावरा रेलवे स्टेशन पर बंद गेट बना मुसीबत : बुजुर्ग-दिव्यांग परेशान, रेलवे प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

EditorBy EditorOctober 29, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

-प्लेटफॉर्म नंबर-2 के दो निकासी गेट में से एक तत्काल चालू करने की मांग, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने स्टेशन मास्टर को सौंपा पत्र।
जावरा। जावरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 से बाहर निकलने वाले गेट बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर बुजुर्गों, दिव्यांगों और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के लिए स्टेशन से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में गेट बंद रखने के फैसले ने रेलवे प्रशासन की यात्री सुविधाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस समस्या को लेकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने स्टेशन मास्टर को पत्र सौंपकर प्लेटफॉर्म नंबर-2 के दो निकासी गेट में से कम से कम एक गेट तत्काल चालू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक यात्रियों के आवागमन के लिए सुविधाजनक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक निकासी गेट बंद रखना उचित नहीं है।
वैकल्पिक व्यवस्था के बिना गेट बंद, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं –
दसेड़ा के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर-2 का निकासी गेट बंद किए जाने से यात्रियों को बाहर जाने के लिए अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 और प्लेटफॉर्म नंबर-2 के बीच आने-जाने के लिए सीढिय़ों का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्गों, दिव्यांगों और शारीरिक रूप से कमजोर यात्रियों के लिए यह व्यवस्था विशेष रूप से कठिन हो जाती है। सवाल यह है कि जब यात्रियों के लिए सुविधाजनक वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध नहीं है, तो निकासी गेट बंद करने से पहले उनकी परेशानियों पर कितना विचार किया गया? रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं में बदलाव करते समय यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है।बुजुर्गों और दिव्यांगों की परेशानी पर कौन देगा ध्यान ? –
रेलवे स्टेशन पर हर उम्र और शारीरिक क्षमता के यात्री सफर करते हैं। जिन लोगों को सीढय़िां चढऩे-उतरने में कठिनाई होती है, उनके लिए निकासी मार्ग बंद होना महज असुविधा नहीं, बल्कि आवाजाही में बड़ी बाधा बन सकता है। ऐसे यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 से बाहर निकलने के लिए क्या वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं। यदि पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो गेट बंद रखने के निर्णय पर पुनर्विचार जरूरी है।
दो गेट में से एक तत्काल चालू करने की मांग –
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने मांग की है कि प्लेटफॉर्म नंबर-2 के दो निकासी गेट में से एक को तत्काल चालू किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
अब रेलवे प्रशासन के फैसले पर नजर –
जावरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ा यह मामला रेलवे प्रशासन के लिए ध्यान देने योग्य है। अब देखना होगा कि यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। यात्रियों की सुविधा को नजरअंदाज कर कोई भी व्यवस्था प्रभावी नहीं मानी जा सकती। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि वह निकासी गेट की समस्या का जल्द समाधान करे, ताकि बुजुर्गों, दिव्यांगों और अन्य यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।

Post Views: 5
#anildaseda #DRM Ratlam #jaora news today #railway
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

करवा चौथ पर जावरा ट्रैफिक पुलिस की अनूठी पहल, हेलमेट पहनने वाले दंपत्तियों को पहनाई पुष्पमाला

October 29, 2026

बिना रजिस्ट्रेशन चल रही मावा भट्टी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, स्व सहायता समूह पर भी केस दर्ज

October 29, 2026

जावरा में 4 शराब दुकानों की जांच, मदिरा के सैंपल लेकर लैब भेजे

October 29, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

आलोट में 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्ती मामले में एक और गिरफ्तारी, 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

By EditorOctober 29, 2026

– चार महिला आरोपियों से पूछताछ में सामने आया नाम, गोपाल मालवीय को गिरफ्तार कर…

जावरा रेलवे स्टेशन पर बंद गेट बना मुसीबत : बुजुर्ग-दिव्यांग परेशान, रेलवे प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

October 29, 2026

करवा चौथ पर जावरा ट्रैफिक पुलिस की अनूठी पहल, हेलमेट पहनने वाले दंपत्तियों को पहनाई पुष्पमाला

October 29, 2026

बिना रजिस्ट्रेशन चल रही मावा भट्टी पर खाद्य विभाग का शिकंजा, स्व सहायता समूह पर भी केस दर्ज

October 29, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

आलोट में 60 किलो 750 ग्राम डोडाचूरा जब्ती मामले में एक और गिरफ्तारी, 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

October 29, 2026

जावरा रेलवे स्टेशन पर बंद गेट बना मुसीबत : बुजुर्ग-दिव्यांग परेशान, रेलवे प्रशासन की व्यवस्था पर उठे सवाल

October 29, 2026

करवा चौथ पर जावरा ट्रैफिक पुलिस की अनूठी पहल, हेलमेट पहनने वाले दंपत्तियों को पहनाई पुष्पमाला

October 29, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.