– जय माँ चामुंडा उत्सव समिति, नित्यानंद धाम कॉलोनी की अनूठी पहल; नवरात्रि में नौ दिनों तक गरबा करने वाली बालिकाओं को सम्मान स्वरूप दी तलवारें
जावरा। जय माँ चामुंडा उत्सव समिति, नित्यानंद धाम कॉलोनी द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर गरबा आयोजन के पश्चात बालिकाओं को उपहार स्वरूप तलवारें भेंट की गईं। साथ ही अन्य उपहार भी समिति द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों के लिए कन्या भोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
समिति अध्यक्ष जगदीश आंजना ने बताया कि नवरात्रि के दौरान बालिकाओं ने लगातार नौ दिनों तक माँ दुर्गा की आराधना करते हुए गरबा किया था। बालिकाओं की भक्ति, उत्साह और सहभागिता के सम्मान स्वरूप शरद पूर्णिमा पर छोटी बच्चियों को पुरुस्कार प्रदान किए वहीं सिनीयर बालिकाओं को तलवारें उपहार में भेंट की गईं। आयोजन के दौरान कन्या भोज भी रखा गया, जिसमें धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता का भाव देखने को मिला। कार्यक्रम में नित्यानंद धाम कॉलोनी के रहवासी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
आयोजन में इनकी रही सहभागिता –
आयोजन में समिति के जगदीश आंजना, हुकम सिंह सिसोदिया, महेश शर्मा, अर्पित शिकारी, अनिल पाठक, संजय पुरानिया, मार्कण्डेय मिश्रा, आशीष शिकारी, कुंदन सिंह सोलंकी, अमन जायसवाल, अजय सिंह कछावा, मनीष टंडन, शुभम कछावा, सुमित देवड़ा, तेजस बड़ोदिया, आशु बैरागी, चंद्रशेखर पानोला, गौतम कछावा एवं कनिष पडियार सहित अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

