• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

October 17, 2026

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश
जावरा

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

EditorBy EditorOctober 17, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– स्वच्छता की शुरुआत खुद से करें, इसे जीवनशैली बनाएं: सांसद डॉ. सुधीर गुप्ता
– 200 एनएसएस स्वयंसेवकों को मिले प्रमाण-पत्र; उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक सम्मानित
जावरा। भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जावरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान (स््रक्क) 2026-27 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय स्वच्छता कार्यशाला एवं सेवा संकल्प अभियान का समापन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांसद डॉ. सुधीर गुप्ता ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से करनी होगी। इसके लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
श्रमदान से हुई कार्यक्रम की शुरुआत –
समापन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सुधीर गुप्ता रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल से आए युवा अधिकारी डॉ. राजकुमार वर्मा, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विद्या तिवारी, जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद रावल तथा महाविद्यालय के नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि शिवेंद्र माथुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सांसद एवं अन्य अतिथियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई और श्रमदान के साथ की गई। इसके बाद अतिथियों ने भगत सिंह एवं महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। औपचारिक समारोह में मां सरस्वती एवं एनएसएस के प्रेरणापुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना, वंदे मातरम् एवं एनएसएस लक्ष्य गीत प्रस्तुत किए।‘स्वच्छता केवल कार्यक्रम नहीं, जीवनशैली बने’ –
अपने संबोधन में सांसद डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कचरा डालने के लिए डस्टबिन नहीं मिलने पर उसे अपने पास रख लेते हैं। इसी भावना को अपनाते हुए विद्यार्थियों को भी सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। सांसद ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति यदि स्वयं जिम्मेदारी निभाए, तो समाज में स्वच्छता की स्थायी आदत विकसित हो सकती है।
9 समूहों के श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मानित –
दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौ समूहों के श्रेष्ठ स्वयंसेवकों को सांसद डॉ. सुधीर गुप्ता ने सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की नई टी-शर्ट का अनावरण भी किया गया। विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले स्वयंसेवक निश्चित श्रीमाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल के युवा अधिकारी डॉ. राजकुमार वर्मा ने स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्यों एवं सेवा भावना के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने एनएसएस गीत एवं एनएसएस क्लैप में भी सहभागिता की।200 स्वयंसेवकों को वितरित किए प्रमाण-पत्र –
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ. विद्या तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए दो दिवसीय कार्यशाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. श्यामलाल चौधरी ने कार्यशाला की विस्तृत रूपरेखा एवं गतिविधियों की जानकारी दी। समापन अवसर पर कार्यशाला में सहभागिता करने वाले 200 स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोहित चौहान ने किया, जबकि आभार एनएसएस इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेणु नामदेव ने व्यक्त किया। सामूहिक छायाचित्र एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मनÓ के साथ समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं जावरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post Views: 8
#jaora news today #MP SUDHIR Gupta #NSS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026

रविवार सुबह 11 बजे खुलेगा जावरा अंडरब्रिज, लेकिन अधूरे निर्माण के बीच सुरक्षित सफर की गारंटी कौन देगा ?

October 17, 2026
Don't Miss
जावरा

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

By EditorOctober 17, 2026

– केसरिया, अंबे और शिवशक्ति ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्राचार्य भाविक मूणत…

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026

फसल के बीच नशे की खेती! रतलाम में 880 गांजे के पौधों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

October 17, 2026

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.