• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

October 17, 2026

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, October 17
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»ब्रेकिंग न्यूज़»रविवार सुबह 11 बजे खुलेगा जावरा अंडरब्रिज, लेकिन अधूरे निर्माण के बीच सुरक्षित सफर की गारंटी कौन देगा ?
ब्रेकिंग न्यूज़

रविवार सुबह 11 बजे खुलेगा जावरा अंडरब्रिज, लेकिन अधूरे निर्माण के बीच सुरक्षित सफर की गारंटी कौन देगा ?

EditorBy EditorOctober 17, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– सांसद सुधीर गुप्ता के निर्देश पर रेलवे ने तय की समयसीमा, व्यापारियों के हाथों होगा शुभारंभ
– आंटिया चौराहे की ओर मिट्टी के ढेर और पुलिस थाने के सामने अधूरी एप्रोच रोड बनी बड़ी चिंता
जावरा। लंबे इंतजार, व्यापारियों की नाराजगी और अंडरब्रिज को लेकर चली खींचतान के बाद आखिरकार जावरा के रेलवे समपार क्रमांक 177 पर बने अंडरब्रिज को रविवार सुबह 11 बजे आमजन के आवागमन के लिए चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को जावरा आए सांसद सुधीर गुप्ता ने फाटक क्षेत्र के व्यापारियों से चर्चा के बाद रेलवे के रतलाम मंडल के डीआरएम से फोन पर बात की और स्पष्ट निर्देश दिए कि अंडरब्रिज का कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जारी कर इसे निर्धारित समय तक चालू किया जाए।
सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि इसके लिए किसी औपचारिक उद्घाटन समारोह की आवश्यकता नहीं है। जिस क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए अंडरब्रिज बनाया गया है, उन्हीं व्यापारियों के हाथों इसका शुभारंभ कराया जाए। सांसद के निर्देश के बाद व्यापारियों ने राहत की उम्मीद जताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

सांसद सुधीर गुप्ता से चर्चा करते फाटक क्षेत्र के व्यापारी

पहले व्यापारियों ने खोला, फिर रेलवे ने बंद किया अंडरब्रिज –
रेलवे समपार क्रमांक 177 पर आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से अंडरब्रिज का निर्माण किया गया, लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी इसे चालू नहीं किया गया। इससे फाटक क्षेत्र के व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से व्यापार प्रभावित होने की चिंता के बीच व्यापारियों ने 12 अक्टूबर की रात खुद ही अंडरब्रिज खोलकर आवागमन शुरू कर दिया। हालांकि, अगले दिन 13 अक्टूबर की सुबह रेलवे ने इसे फिर से बंद कर दिया। इसके बाद अंडरब्रिज को चालू करने को लेकर असमंजस और खींचतान की स्थिति बनी रही। उद्घाटन की तारीख तक तय नहीं हो पा रही थी। अब सांसद सुधीर गुप्ता के हस्तक्षेप के बाद रविवार सुबह 11 बजे तक इसे चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।

चालू होने के बाद 13 को इस तरह से रेलवे ने बंद कर दिया था अंडर ब्रिज

सवाल अब भी कायम : अधूरी एप्रोच रोड के बीच कैसे होगा सुरक्षित आवागमन ? –
अंडरब्रिज चालू होने की खबर से व्यापारियों और आमजन को राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन मौके की स्थिति कई गंभीर सवाल खड़े करती है। लंबे इंतजार के बाद तैयार हुए इस अंडरब्रिज के आसपास अभी भी जरूरी व्यवस्थाएं अधूरी बताई जा रही हैं। आंटिया चौराहे की ओर मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं। इन्हें हटाने के साथ संबंधित हिस्से की समुचित सफाई और अंडरब्रिज के अंदर सफाई कराना जरूरी है। इसके अलावा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि रात के समय वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानी न हो तथा दुर्घटना की आशंका कम की जा सके। सबसे महत्वपूर्ण समस्या पुलिस थाने के सामने वाले हिस्से में अधूरी एप्रोच रोड की है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाने तक सड़क बनी है, लेकिन थाने के सामने से अंडरब्रिज के मुहाने तक सड़क का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में वाहन चालकों को महावीर कॉलोनी की ओर जाना पड़ सकता है, जिससे आमने-सामने से वाहनों के आने पर टकराव और जाम की स्थिति बन सकती है।

पुलिस थाने के सामने इस तरह से अधूरी पड़ी है एप्रोच रोड

सिर्फ ब्रिज खोलना काफी नहीं, अधूरे काम भी पूरे कराए जाएं –
अंडरब्रिज का चालू होना जावरा के लिए राहत भरा कदम है, लेकिन सवाल यह है कि क्या बिना सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी किए आवागमन शुरू करना उचित होगा? आमजन को सुविधा देने के लिए बनाए गए इस अंडरब्रिज पर सुरक्षा, सफाई, प्रकाश और सुचारु आवागमन की व्यवस्था भी उतनी ही जरूरी है। अब सांसद सुधीर गुप्ता से अपेक्षा है कि वे संबंधित रेलवे अधिकारियों के साथ ठेकेदार को भी अधूरी एप्रोच रोड का काम तत्काल पूरा कराने के निर्देश दें। साथ ही मिट्टी के ढेर हटाने, सफाई कराने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, ताकि अंडरब्रिज खुलने के बाद लोगों को किसी नई परेशानी का सामना न करना पड़े। व्यापारियों को अंडरब्रिज खुलने का इंतजार था, अब आमजन को सुरक्षित रास्ते की जरूरत है। रविवार सुबह 11 बजे अंडरब्रिज चालू करने की समयसीमा तय हो गई है, लेकिन इसकी वास्तविक सफलता तभी होगी, जब अधूरे निर्माण कार्य पूरे हों और लोगों को सुरक्षित तथा सुगम आवागमन मिल सके।

अंटिया चौराहे की और इस तरह से लगे है मिटटी के बड़े बड़े ढेर

व्यापारियों ने सांसद से की थी मुलाकात –
शनिवार को जावरा के महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए सांसद सुधीर गुप्ता से फाटक क्षेत्र के व्यापारियों ने मुलाकात कर अंडरब्रिज चालू नहीं होने की समस्या रखी। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी के अनुसार, व्यापारियों ने सांसद को अंडरब्रिज के शुभारंभ के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन सांसद ने कहा कि जिनके लिए यह सुविधा बनाई गई है, वही व्यापारी इसका शुभारंभ करें। इस दौरान महेंद्र चांवला, गिरिराज उपाध्याय, राजेश नागर, सुनील सोमानी, अनिल त्रिवेदी सहित फाटक क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे। साथ ही प्रदीप चौधरी, डॉ दिलीप शाकल्य भी मोजूद रहे l अब निगाहें रविवार सुबह 11 बजे पर हैं। देखना होगा कि अंडरब्रिज तय समय पर चालू होता है या नहीं और इसके साथ ही अधूरी एप्रोच रोड सहित सुरक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिम्मेदार विभाग कितनी तत्परता दिखाते हैं।

Post Views: 14
#DRM Ratlam #jaora news today #MP SUDHIR Gupta #railwayfatak #under bridge
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

October 17, 2026

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026
Don't Miss
जावरा

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

By EditorOctober 17, 2026

– केसरिया, अंबे और शिवशक्ति ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, प्राचार्य भाविक मूणत…

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026

फसल के बीच नशे की खेती! रतलाम में 880 गांजे के पौधों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

October 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल जावरा में गरबा महोत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा

October 17, 2026

जावरा कॉलेज में स्वच्छता कार्यशाला संपन्न, सांसद सुधीर गुप्ता ने दिया स्वच्छता का संदेश

October 17, 2026

नमकीन में पाम ऑयल का इस्तेमाल, सेहत की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी ? रतलाम से जावरा तक खाद्य विभाग की व्यापक जांच की जरूरत

October 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.