– जावरा के धाकड़ चौराहे पर वन विभाग ने पकड़ा
जावरा। वन संपदा की सुरक्षा और अवैध वनोपज परिवहन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में एक ट्रक और एक ट्रैक्टर जब्त किया है। दोनों वाहनों में अवैध रूप से जलाऊ एवं इमारती लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। मामले में कुल तीन व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग के अनुसार, 14 अक्टूबर को वनमंडलाधिकारी डॉ. अनुभा त्रिवेदी के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने उज्जैन-जावरा रोड स्थित धाकड़ चौराहे पर जांच एवं गश्त के दौरान पहली कार्रवाई की। इस दौरान जलाऊ लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए ट्रक क्रमांक GJ-09-X-9979 को जब्त किया गया। मौके से गुजरात के पंचमहल जिले के निवासी कल्पेश पटेल को पकड़ा गया।
इसी दिन दूसरी कार्रवाई में इमारती लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक MP 14 ZE 8983 जब्त किया गया। इस मामले में मंदसौर निवासी लाला तथा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के निवासी शंकरलाल को पकड़ा गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी सैलाना राधेश्याम जोशी, परिक्षेत्र सहायक जावरा कमल सिंह देवड़ा तथा वनरक्षक हरीश चंद्र भट्ट, जितेंद्र जटिया एवं लालचंद मच्छार शामिल रहे। वन विभाग ने दोनों मामलों में मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध वनोपज परिवहन के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

